एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के 2 और RJD के एक विधायक NDA खेमे में शामिल

Bihar News: बिहार में मंगलवार को कांग्रेस और आरजेडी के कुछ विधायक टूट गए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम विधानसभा में सत्तापक्ष में आकर बैठ गए.

पटना: बिहार विधानसभा में अभी बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान बिहार की बदलती राजनीति भी देखने को मिल रही है. मंगलवार को कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) के विधायक टूट गए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरभ (Siddharth Saurabh) और मुरारी गौतम (Murari Gautam) सत्तापक्ष में आकर बैठे. वहीं, इसके अलावा आरजेडी की विधायक संगीता देवी (Sangeeta Devi) भी टूटी. सत्तापक्ष में आकर बैठ गईंं.

बिहार की राजनीति हुई तेज

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ, मुरारी गौतम और आरजेडी की संगीता देवी अब एनडीए खेमे में शामिल हो गए हैं. कहा ये भी जा रहा है कि तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर बीजेपी आलाकमान से बात हो गई है. इस वाकये के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस और आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे पहले आरजेडी के तीन और विधायक टूटे थे. इसमें चेतन आनंद, प्रहलाद यादव और नीलम देवी शामिल थीं.

कांग्रेस एमएलए ने दी प्रतिक्रिया

इस टूट को लेकर कांग्रेस एमएलए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जो छह से सात विधायकों की टूट की बात कही जा रही है इसमें तो क्या होने वाला है? ये आप ही (मीडिया) लोग जान सकते हैं. टूट रोकने को लेकर कांग्रेस की कोशिश पर उन्होंने कहा कि यह तो फ्लोर टेस्ट के दिन तक तो सब ठीक ही था. अब आज नहीं है तो कल क्या होगा? कौन जानता है.

सिद्धार्थ सौरव विक्रम से जीते थे चुनाव

बता दें कि मोहनिया विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की संगीता कुमारी ने जीत हासिल की थी. मुरारी गौतम ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के ललन पासवान को मात देकर चेनारी सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज किया था. वहीं, कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने पटना के विक्रम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था. 

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: ईडी-सीबीआई की छापेमारी के सवाल पर तेजस्वी ने BJP का बताया हाल, कहा- 'समझ जाइए कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget