एक्सप्लोरर

RJD विधायक मुकेश रोशन का कटेगा टिकट? फूट-फूटकर रोने लगे, कहा- 'तेज प्रताप यादव जहां से...'

RJD MLA Mukesh Roshan News: मुकेश रोशन एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे. टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने पांच साल क्षेत्र में मेहनत की है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी का होगा.

RJD MLA Mukesh Roshan: महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन को 2025 के चुनाव में टिकट कटने का एहसास हो गया है. इसके पीछे का कारण है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा है कि महुआ उनका पुराना क्षेत्र है. महुआ के लिए उन्होंने काफी काम कराया है. महुआ की जनता उन्हें बुला रही है. उनके इस बयान के बाद से मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ गई है. बीते रविवार (08 दिसंबर) को तेज प्रताप ने हाजीपुर में बयान दिया. इसके बाद अब सोमवार (09 दिसंबर) को विधायक मुकेश रोशन रोते हुए नजर आए.

'मैं पहले से ही डॉक्टर हूं... क्लिनिक चलाऊंगा'

मुकेश रोशन ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "मैं संघर्ष के लिए जाना जाता हूं. लालू यादव के विचारों के साथ खड़ा रहूंगा. तेज प्रताप यादव जहां से चाहे वहां से लड़ सकते हैं. वो पहले भी महुआ से विधायक रहे हैं. पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो ऐसी स्थिति में मैं पहले से ही डॉक्टर हूं, क्लिनिक चलाऊंगा. वो डिग्री तो ताउम्र रहेगी ही." 

'अंतिम निर्णय पार्टी का होगा, कर्मठ सिपाही हूं'

आगे आरजेडी विधायक ने कहा, "मैंने पांच साल क्षेत्र में मेहनत की है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी का होगा. जो चाहेगी वो करूंगा. लालू-तेजस्वी का कर्मठ सिपाही हूं. हर दिन पार्टी को समर्पित है. पार्टी के निर्णय के साथ रहूंगा. फैसला पार्टी को लेना है. जो चाहेगी वही करूंगा."

पहली बार महुआ से ही लड़े थे तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव के लिए महुआ सीट नई नहीं है. 2015 के चुनाव में वो पहली बार यहीं से लड़े थे और विधायक बने थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने हसनपुर से टिकट दिया. यहां से भी वो जीते थे. इस बार फिर से वो महुआ से ही लड़ना चाहते हैं. एक तरफ उन्होंने इच्छा जताई है तो दूसरी ओर मुकेश रोशन के लिए टेंशन दे दी है. हालांकि देखना होगा कि तेज प्रताप और पार्टी अंतिम रूप से क्या फैसला लेती है. अभी विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त है.

यह भी पढ़ें- 'जो लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते...', अब संजय झा ने अल्पसंख्यकों को लेकर दिया बड़ा मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget