एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार को चुनाव में CM का चेहरा नहीं बनाने से JDU परेशान', निशांत के बयान पर RJD का तंज

Bihar News: राजद का कहना है कि जेडीयू ने आनन फानन निशांत कुमार से बयान दिलवाया है. जदयू को लग रहा है कि महाराष्ट्र जैसा बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी सलूक करेगी.

Bihar Politics: निशांत कुमार के बयान पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. बता दें कि निशांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. आरजेडी प्रवक्ता नवल किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दौरे पर नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कहकर बस छोड़ दिया. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं होने से जेडीयू परेशान है. परेशानी के आलम में आज जेडीयू ने आनन फानन में नीतीश कुमार के बेटे निशांत से बयान दिलवाया. उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे.

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने भी कहा है कि अंदर खाने कुछ खिचड़ी पक रही है. इसलिए नीतीश कुमार को बस लाडला मुख्यमंत्री बताकर पीएम मोदी छोड़ गये. उन्होंने महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने की शर्त रख दी. मुकेश रोशन ने कहा, "तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार का महागठबंधन में स्वागत होगा. बिहार की जनता तेजस्वी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है."

निशांत कुमार के बयान पर बोली आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता नवल किशोर ने कहा, "जेडीयू की परेशानी पूरी तरह से दिख रही है. जेडीयू को लग रहा है कि महाराष्ट्र में शिंदे जैसा सलूक नीतीश कुमार के साथ बिहार में बीजेपी करेगी. शिंदे की तरह नीतीश को निपटाया जाएगा." उन्होंने पूछा कि आखिर जेडीयू को किस बात का डर सता रहा है? निशांत अभी सक्रिय राजनीति में आए नहीं हैं.

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, "निशांत के बयान से कयासबाजी फिर शुरू हो गई है. महाराष्ट्र में शिंदे को हटाकर बीजेपी का मुख्यमंत्री बना दिया गया. बिहार में भी नीतीश कुमार के साथ चुनाव बाद बीजेपी महाराष्ट्र का इतिहास दोहराएगी. एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा." प्रधानमंत्री मोदी कल भागलपुर दौरे पर आए थे. चुनावी साल में पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा था.

CM नीतीश कुमार के लिए कही ये बात

आरजेडी के मुताबिक जेडीयू चाहती थी कि पीएम मोदी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें. अगली बार भी सरकार बनने पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी की सभा में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं होने से जेडीयू की बेचैनी बढ़ी हुई है. गौरतलब है कि हिंदी पट्टी बिहार में बीजेपी का अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है. सवाल उठ रहा है कि क्या अंदर खाने बीजेपी किसी रणनीति पर काम कर रही है. बड़ी पार्टी बनने पर बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इसलिए नीतीश कुमार के नाम का ऐलान नहीं किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- PMCH के शताब्दी समारोह में पटना आईं तो क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू? यहां पढ़िए पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget