एक्सप्लोरर

PMCH के शताब्दी समारोह में पटना आईं तो क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू? यहां पढ़िए पूरी बात

Droupadi Murmu Patna Visit: राष्ट्रपति मंगलवार को बिहार की यात्रा पर पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे यहां पहुंचीं. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया.

Patna News: राजधानी के बापू सभागार में पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह को मंगलवार (25 फरवरी) को आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में एक ही मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दोनों उपमुख्यमंत्री दिखे. 

'राज्य में और अधिक समावेशी स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित किए जाने की जरूरत'

कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बिहार सरकार ने चिकित्सा बुनियादी ढांचे के समग्र विकास के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन राज्य में और अधिक समावेशी स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित किए जाने की जरूरत है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि पीएमसीएच को कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज, अनुसंधान के लिए देश के अन्य अस्पतालों के साथ समन्वय करना चाहिए. 

राष्ट्रपति मंगलवार को बिहार की यात्रा पर पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे यहां पहुंचीं और समारोह में शामिल होने के लिए बापू सभागार के लिए रवाना हो गईं. द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर पटना हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति की बिहार यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

बुधवार को छतरपुर के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति

पटना में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री भी उपस्थित थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार (26 फरवरी) को मध्य प्रदेश के छतरपुर लिए रवाना हो जाएंगी.

बता दें कि 'प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज', जिसे अब पीएमसीएच के नाम से जाना जाता है उसकी स्थापना 25 फरवरी, 1925 को हुई थी. पीएमसीएच का अब 100 साल पूरा हो गया है. शताब्दी समारोह में दुनिया भर से बड़ी संख्या में डॉक्टर भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- एक्शन में नीतीश कुमार की पार्टी, JDU के जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी, जानें किसे कहां का प्रभार मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget