एक्सप्लोरर

Ram Mandir: आरजेडी के नेता दे रहे विवादित बयान, जमा खान बोले- 'यह देश सबका, हम जाएंगे राम मंदिर'

Ram Mandir Inauguration: जेडीयू मंत्री जमा खान ने कहा कि कुछ चंद लोग इसको बिगाड़ना चाहते हैं. मेरा उनसे अनुरोध है कि इसको ना बिगाड़ें. वह पत्रकारों से बात कर रहे थे.

पटना: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है. आरजेडी के नेता इस तरह बयान दे रहे हैं कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस तक दर्ज करा दिया गया है. वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर जेडीयू कोटे से मंत्री जमा खान (Zama Khan) का अब बड़ा बयान सामने आया है. मंगलवार (09 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये देश हम सबका है. हम भी राम मंदिर जाएंगे.

जेडीयू मंत्री जमा खान ने कहा, "कुछ चंद लोग इसको बिगाड़ना चाहते हैं. मेरा उनसे अनुरोध है कि इसको ना बिगाड़ें. किसी भी धर्म या आस्था के विषय पर किसी भी व्यक्ति को बयान नहीं देना चाहिए. हमलोग भी जाएंगे राम मंदिर. ये देश सभी का है इसमें बोलने की जरूरत नही है."

सीट शेयरिंग पर बोले- चाहते हैं 17 सीटों पर लड़ें

वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जमा खान ने कहा कि 2019 में हम लोगों ने 17 सीटों पर लड़ा था. 16 सीटों पर जीते थे. इस बार भी हम चाहते हैं कि 17 सीट पर चुनाव लड़ें. आरजेडी से हमारी बातचीत होती रहती है. तालमेल है, लेकिन हमारी चाहत है कि 17 सीट पर हम चुनाव लड़ें. जमा खान ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार कोई प्रेशर में नहीं हैं. विकास के लिए जाने जाते हैं. पूरा महागठबंधन परिवार एकजुट है.

आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर भी जमा खान ने प्रतिक्रिया दी. कहा कि कोई कुछ भी बयान देता है इस पर ज्यादा नोटिस लेने की जरूरत नहीं है. आप लोगों (मीडिया) से अनुरोध है कि देश को बचाएं. जब चुनाव आता है तो बीजेपी मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम करती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '...नहीं तो नुकसान हो सकता है', इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर विजय चौधरी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget