एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '...नहीं तो नुकसान हो सकता है', इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर विजय चौधरी का बड़ा बयान

Lok Sabha Elections 2024: विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जेडीयू का शुरू से मानना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा जल्द इंडिया गठबंधन में होना चाहिए.

पटना: बिहार की 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा महागठबंधन के बीच कैसे होगा इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो की है. जेडीयू अपनी सीटिंग सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और आरजेडी के सामने चुनौती है कि कांग्रेस समेत अन्य दलों को कैसे पार्टी समझाए. इन सबके बीच सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर जेडीयू की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. मंगलवार (09 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने कहा कि सीटों बंटवारे में अब देर नहीं होना चाहिए, नहीं तो गठबंधन को नुकसान हो सकता है.

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जेडीयू कोई बात अचानक नहीं कहती. जेडीयू का शुरू से मानना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा जल्द इंडिया गठबंधन में होना चाहिए. 2019 में लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर जेडीयू लड़ी थी. 16 जीती थी. जून में इंडिया गठबंधन की नींव पड़ी थी. नीतीश के कारण ही इंडिया गठबंधन बना. सीट बंटवारा जल्द हो, मिलकर सब लोग इसपर निर्णय करें.

जेडीयू मंत्री ने कहा कि आरजेडी का कांग्रेस, वाम दलों से पहले से गठबंधन है. आरजेडी से जेडीयू ने गठबंधन किया था. उससे पहले से कांग्रेस, वाम दल आरजेडी के साथ थे. आरजेडी और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है. मीटिंग हुई थी. अच्छा है कि मीटिंग की शुरुआत तो हुई, लेकिन जितनी जल्दी हो सीटों का बंटवारा हो जाए तो अच्छा है.

16 से कम सीट पर मानने को तैयार नहीं है जेडीयू

बता दें कि जेडीयू के अभी 16 सांसद हैं. इन सीटों को किसी हाल में नीतीश कुमार की पार्टी नहीं छोड़ना चाहती है. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री जमा खान समेत कई नेता यह बात कह चुके हैं कि जो 16 सीट हमारी है वो तो है ही, इसमें कहां कोई शक है. बाकी बची हुई सीटों में आरजेडी और अन्य दल बांट लें.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मुंडन कराना है तो सैलून जाओगे कि तिरुपति बालाजी?' मंदिर वाले बयान पर BJP का तेजस्वी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget