एक्सप्लोरर

औरंगाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार पर किया हमला, कहा- 'CM नहीं सुपर सीएम चला रहे सरकार'

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज भी इंडिया अलायंस साथ है. नीतीश कुमार को साथ लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब यह जनता चुनेगी.

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: बिहार के औरंगाबाद में सोमवार (20 जनवरी) को मीडिया से बातचीत के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा. तेजस्वी यहां 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' में पहुंचे थे. उनसे मीडिया ने सवाल किया कि आपने सुपर सीएम की चर्चा की उसके क्या मायने हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा उनके द्वारा कई बार बोला गया और अब जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल का भी ऐसा ही बयान आया है कि बिहार को मात्र साढ़े तीन लोग चला रहे हैं. असली सीएम यानी कि सुपर सीएम डीके बॉस है. उन्हीं के इशारे पर मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा बिहार चल रहा है.

'20 साल के कार्यकाल में कोई उपलब्धि नहीं'

नीतीश कुमार के हेल्थ कार्ड को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में कौन क्या कह रहा है उससे उन्हें कोई मतलब नहीं. किसी के व्यक्तिगत मामले पर वे कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन यह सही है कि उम्र बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ती हैं. 20 साल के कार्यकाल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है. सरकार के पास कोई विजन नहीं कोई ब्लू प्रिंट नहीं. वे कहते हैं कि सब काम हो गया अब कुछ बचा नहीं. वे ऐसा सोचते हैं कि उनके ही आने के बाद संसार बना और जाने के बाद संसार खत्म हो जाएगा. ऐसा कहीं देखा है क्या कि किसी व्यक्ति विशेष की सोच पर दुनिया कायम है? कहने का मतलब वे थक चुके हैं और उन्हें आराम की जरूरत है.

'बिहार में इंडिया अलायंस आज भी साथ है'

2025 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इंडिया अलायंस आज भी साथ है, लेकिन टीएमसी बंगाल में अलग चुनाव लड़ी, केरल में लेफ्ट अलग लड़ी, पंजाब में 'आप' अलग लड़ी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी अलग चुनाव मैदान में है, लेकिन बिहार में हमारा अलायंस आज भी है. क्योंकि सभी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ हैं. नीतीश कुमार को साथ लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब यह जनता चुनेगी.

प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि हम लोग सामाजिक न्याय की बात करने वाले लोग हैं. लालू की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. हमारी सरकार बनी तो हम आर्थिक न्याय देंगे.

यह भी पढ़ें: प्ले बॉय... लोन और एस्कॉर्ट सेक्स सर्विस में नौकरी! बिहार में IAS अधिकारी के गांव में ठगी का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget