एक्सप्लोरर

Bharat vs India: इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव की हुई एंट्री, BJP को लेकर सवाल करते हुए बोले- 'इसका नाम...'

Tej Pratap Yadav Statement: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर उन्होंने गुरुवार को बयान दिया.

पटना: इंडिया बनाम भारत (Bharat vs India) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. इस विवाद को लेकर विपक्ष और बीजेपी (BJP) आमने-सामने है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या यह तभी 'भारत' होगा जब वे (बीजेपी) इसे 'भारत' नाम देंगे? इसका नाम तो पहले से भारत है और इंडिया भी नाम है. हर कोई इसे इंडिया और भारत दोनों कहता है.

'इंडिया' शब्द में गुलामी का प्रतीक दिखता है- बीजेपी

वहीं, इस पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि यह लोग बेवजह आपत्ति कर रहे हैं. 'इंडिया' शब्द में गुलामी का प्रतीक दिखता है और भारत में सनातन संस्कृति झलकती है. इन्हें सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म से विरोध है. सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जी-20 समिट के आमंत्रण पत्र में अगर भारत शब्द लिखा गया है तो फिर इन लोगों को आपत्ति करने की कोई जरूरत नहीं है. कोई नाम बदलने की कवायद नहीं चल रही है. जिनको इंडिया कहना है वह इंडिया कह सकते हैं और जिनको भारत कहना है वह भारत कह सकते हैं.

जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज निमंत्रण को लेकर बढ़ा विवाद

बता दें कि इस विवाद की शुरुआत जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत कहे जाने से हुई थी. राजनीतिक घमासान के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम बदलने वाली है. अटकलों को और बल संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने से भी मिला. कहा जाने लगा कि सरकार संसद के विशेष सत्र में भारत बनाम इंडिया मुद्दे पर चर्चा करा सकती है.

ये भी पढ़ें: Ravi Shankar Prasad ने सनातन के मुद्दे पर 'इंडिया' को घेरते हुए नेहरू से लेकर राहुल तक का लिया नाम, कहा- 'हिन्दू आस्था को बदनाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget