एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे पर बिहार की सियासत तेज, राजद ने CM नीतीश कुमार के लिए कर दी भविष्यवाणी

Bihar Politics: पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासत तेज हो गई है. राजद नेता शक्ति यादव ने दावा किया कि दौरे से एनडीए को चुनावी फायदा होने वाला नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर बिहार की सियासत गरमा गई है. राजद ने दावा किया है कि पीएम मोदी, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए बिहार आ रहे हैं. चुनावी साल में पीएम मोदी के दौरे को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. दो दिवसीय दौरे की शुरुआत आज गुरुवार (29 मई) से हो रही है.

पीएम मोदी के आगमन से पहले राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से एनडीए गठबंधन को फायदा होने वाला नहीं है. राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. शक्ति यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह अस्वस्थ हैं. पर्दे के पीछे से सत्ता पर कब्जा करने के बाद बीजेपी अब सामने से कब्जा करने की कोशिश में है. पीएम मोदी के बिहार आने से एनडीए को कोई फायदा नहीं होगा. जदयू-बीजेपी गठबंधन की सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है."

उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार जाएगी. इसलिए बिहार चुनाव तक बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. पीएम मोदी का दौरा उसी सिलसिले में होने जा रहा है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा है. विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. बिहार में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. पीएम मोदी चुनावी तैयारियों को धार देने के साथ परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.

चुनावी साल में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात 

दौरे के पहले दिन पटना में पीएम मोदी रोड शो करेंगे. रोड शो करने के बाद बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे. बैठक में बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र भी मिल सकता है. अगले दिन रोहतास के बिक्रमगंज में पीएम मोदी की सभा होगी. माना जा रहा है कि मंच से आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को कड़ा संदेश भी दे सकते हैं. पीएम मोदी एनटीपीसी के पावर प्लांट और पटना से सासाराम, वाराणसी-रांची फोरलेन हाई-वे परियोजनाओं का भी शिलान्यास करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव- ऐश्वर्या राय तलाक मामले की टली सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget