एक्सप्लोरर

अमित शाह के दौरे से पहले बढ़ी हलचल, RJD ने बताया क्यों आ रहे बिहार, JDU ने किया पलटवार

Bihar Politics: आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है. नीतीश अचेतावस्था में हैं. इससे बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व परेशान है. बिहार में बीजेपी की साख गिरी है.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शक्ति यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर बड़ा दावा किया है. शनिवार (29 मार्च, 2025) को शक्ति यादव ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण की पूरी तैयारी कर ली गई है. उसी के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं. बिहार में अगले छह महीने तक, विधानसभा चुनाव तक, बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. नीतीश ने वादा किया था कि वो सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे, लेकिन छोड़ नहीं रहे हैं. अगर नीतीश सीएम की कुर्सी नहीं छोड़े तो बीजेपी जेडीयू को तोड़ सकती है.

आरजेडी नेता ने कहा कि जेडीयू के ज्यादातर लोग अब बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. नीतीश के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. जो कार्यकारी व्यवस्था के प्रतीक हैं वह भी बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं.

'BJP बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है'

शक्ति यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है. नीतीश अचेतावस्था में हैं. इससे बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व परेशान है. हमारी सीधी लड़ाई चुनाव में बीजेपी से है. बिहार में बीजेपी की साख गिरी है. बिहार की आवाम भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलना चाहती है. कानून-व्यवस्था ऐसी है कि जनता ऊब चुकी है. 

'RJD शर्मिंदगी का अहसास कराती है'

आरजेडी के दावे पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता को आरजेडी शर्मिंदगी का एहसास कराती है. फुहड़ निम्नस्तर का दावा है. इस तरह के दावे के लिए आरजेडी कुख्यात है. एनडीए बड़े जनादेश की ओर बढ़ रहा है. नीतीश के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. 225 सीटें जीतेंगे. नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं रहेंगे तेजस्वी. कौन अचेत है और कौन सचेत है जनता जानती है. 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं. उनकी अगुवाई में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. नीतीश सबसे अनुभवी अभिनेता हैं. जनता के साथ-साथ सहयोगी दल भी उनको अभिभावक मानता है. अमित शाह के दौरे से एनडीए को मजबूती मिलेगी. जेडीयू नेता ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है. इसको लेकर असमंजस की स्थिति नहीं है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे. चुनावी साल में उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. अब आरजेडी के दावे से बिहार की सियासत गरमा गई है. 

यह भी पढ़ें: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी यादव को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा, कर दी कुर्सी बचाने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget