एक्सप्लोरर

बिहार में बालू का खेल! एक साल में 300 करोड़ जुर्माना, 2439 गिरफ्तारी, सरकार की सफाई और BJP के आरोप से समझिए खबर

Bihar News: बिहार में बालू माफिया द्वारा अवैध बालू की तस्करी को लेकर सरकार पर खूब आरोप लगते रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर बुधवार को भूतत्व मंत्री रामानंद यादव और बीजेपी नेता जनक राम ने बयान दिया.

पटना: 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से बिहार सरकार के राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत बालू है. कोई भी निर्माण कार्य बिना बालू के संभव नहीं हैं. 15 अक्तूबर 2023 से बिहार सरकार ने पटना समेत 10 जिलों में वैध बालू खनन की अनुमति दे रखी है, लेकिन इन सब के बीच पूरे सूबे में अवैध बालू खनन जारी है. बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू की तस्करी की जा रही है. इन सब पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम कानून बनाए गए हैं, लेकिन नियम कानून जमीन पर सफल होते नहीं दिख रहे हैं. खनन विभाग के अधिकारी-पुलिस की टीम बालू माफियाओं को पकड़ने व छापेमारी करने जाती है तो बालू माफिया इन लोगों की पिटाई कर देते हैं. बालू माफिया अब पुलिस वालों की हत्या भी कर रहे हैं. 

बालू माफिया दरोगा की कर चुके हैं हत्या 

जमुई में बालू माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदकर एक दरोगा की हत्या कर दी. अवैध खनन में पूरे बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है. निरंतर आरोप लगता रहता है कि जिला खनन पदाधिकारियों व पुलिस वालों की बालू माफियाओं से मिली भगत रहती है. वैसे कुछ ऐसे भी पुलिस वाले हैं जो अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं. पटना के नेऊरा थाना के आगे अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टर-ट्रक खड़े हैं. इनको जब्त किया गया है. 

बालू घाटों पर ड्रोन की मदद ली जाएगी- मंत्री रामानंद यादव 

बिहार के खान व भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने बुधवार को कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हम लोग लगातार प्रायसरत हैं. जिन बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई उनकी नीलामी होगी. खान भूतत्व विभाग ने बालू के अवैध खनन-बिक्री-ढुलाई से राज्य सरकार को होने वाले राजस्व की हानि को रोकने के लिए विशेष तैयारी की है. निगरानी के लिए बालू घाटों पर ड्रोन की मदद ली जाएगी. बालू ढोने वाली गाड़ियों का निबंधन करवा कर उसमें GPS लगाने, बालू के वजन के लिए घाटों पर धर्मकांटा लगाने, चेक पोस्ट बनाने, चालान काउंटर व चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है. 

'बंदोबस्तधारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी'

आगे भूतत्व मंत्री ने कहा कि जिला खनन पदाधिकारियों को निरंतर बालू घाटों का निरक्षण करने कहा गया है. उन लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे जांच करें कि बंदोबस्तधारी स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन कर रहे हैं या नहीं. स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन होने पर उसे अवैध घोषित किया जाएगा और बंदोबस्तधारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. 15 अक्टूबर से नए प्रावधान के तहत नई व्यवस्था में पहली बार नये बंदोबस्तधारियों के माध्यम से बालू खनन शुरू किया गया है. इसके लिए नई नीति के तहत नदी घाटों की छोटे क्लस्टर बनाकर उसकी निलामी की गई है. अब उसी आधार पर नदियों से बालू निकाला जा रहा है.

बालू के अवैध कारोबार के संबंध में 4435 एफआईआर दर्ज

पिछले वित्त वर्ष यानी साल 2022-23 में सरकार ने बालू के कारोबार से 2650 करोड़ रुपये की कमाई की है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान राज्य भर में बालू का अवैध कारोबार रोकने के लिए करीब 23 हजार छापेमारी गई थी और इसमें खान व भूतत्व विभाग ने 300 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला था. बिहार राज्य के खान और भूतत्व विभाग ने साल 2022-23 में राज्य में बालू के अवैध कारोबार के संबंध में 4435 एफआईआर दर्ज की है. इसमें बालू का अवैध खनन, परिवहन और उसका भंडारण भी शामिल है. इन मामलों में 2439 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और 20 हजार से ज्यादा वाहन भी जब्त किए गए हैं. इसी सख्ती और छापेमारी में बिहार में अक्सर बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग और बालू के खनन की निगरानी करने वाली टीम के बीच संघर्ष होता है.

माफिया से पुलिस-खनन विभाग की सेटिंग रहती है- बीजेपी

वहीं, पिछले साल तक एनडीए सरकार में खान व भूतत्व विभाग के मंत्री रहे तथा अभी बिहार बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने कहा कि बालू का अवैध खनन पूरे बिहार में जारी है. इस पर लगाम लगाने के बिहार सरकार जो नियम कानून बनाई है वह सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए है. बालू माफिया से पुलिस-खनन विभाग की सेटिंग रहती है. बालू माफिया बिहार सरकार के समानांतर अपनी सरकार चला रहे हैं. बालू माफिया को सरकार का संरक्षण मिलता है. जो बड़ी कंपनियां बालू खनन का बिहार में थी उन पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई. वह सब कंपनियां बिहार से चली गई. बालू माफिया अपने खनन के काम में लग गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget