एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में शुरू हुई चाय पर सियासत, RJD का जेपी नड्डा से सवाल- अब दलित भाई क्यों आ रहे याद?

RJD Reaction: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना सिटी के खाजेकलां स्थित दलित बस्ती में जाकर चाय पी. इस पर आरजेडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा दलितों का शोषण किया है.

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य जेपी नड्डा अभी बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान शनिवार को वे पटना सिटी के खाजेकलां स्थित दलित बस्ती अनुसूचित जाति के घर चाय पीने पहुंचे थे. इस पर बिहार में अब सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेपी नड्डा को अब दलित भाई क्यों याद आ रहे हैं? बिहार में चुनाव आ रहा है तो उनको सब याद आएंगे. 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. अब वह दलित प्रेम दिखा रहे हैं और हमारे दलित भाई, महादलित भाई, पिछड़े और अति पिछड़े भाई वह नहीं समझते हैं.

'यह दिखावा करने से नहीं होने वाला है कुछ'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिन्होंने सब दिन शोषण किया है. लगातार तो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव कह रहे हैं जातीय जनगणना कराने के लिए तो करा कर दिखाएं. यह लोग तो दलित विरोधी मानसिकता वाले ये क्या दलित प्रेम दिखाएंगे? यह दिखावा करने से कुछ होने वाला नहीं है. यह सब को पता है कि सच्चा हितैषी कौन है. दलितों के मान और सम्मान के लिए किसने लड़ाई लड़ी है उसके हक के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल ने लड़ाई लड़ी है. यह क्या चाय पीकर दिखाएंगे.

दलित बस्ती में पहुंचे थे जेपी नड्डा

बता दें कि जेपी नड्डा ने खाजेकलां घाट की दलित बस्ती में आयोजित सदस्यता अभियान समारोह में शिरकत की और हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति के परिवारजनों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरे के क्रम में जेपी नड्डा और बीजेपी के कई नेता दलित बस्ती निवासी कमलेश पासवान के घर पहुंचे और वहां चाय पी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसी जाति, परिवार या विशेष समुदाय की पार्टी नहीं, बल्कि सबकी और पूरे समाज की पार्टी है.

ये भी पढ़ें: बिहार में जेपी नड्डा का सियासी खेल! सबको छोड़ यहां चाय पीने क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget