एक्सप्लोरर

Wayanad Landslide: 'केंद्र सरकार की आदत...', वायनाड त्रासदी को लेकर अमित शाह पर भड़की RJD

RJD Reaction: वायनाड त्रासदी को लेकर सियासत में भी बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस मुद्दे पर आरजेडी ने मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला.

Wayanad Landslide: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के वायनाड में हुई घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इसे लेकर अमित शाह के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया. इस मामले पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गृह मंत्री ने सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. अमित शाह ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. वह देश के गृह मंत्री हैं उनकी जवाबदेही और जिम्मेदारी क्या है?

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आदत बन गई है कि वह जिम्मेदारी से बचती है और वहां की विपक्षी सरकार को दोषी ठहराती है. मणिपुर की घटना पर उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा? बीजेपी सरकार में जो कुछ हो रहा है, उस पर वे क्यों नहीं बोल रहे हैं? केरल में विपक्ष की सरकार है और केंद्र सरकार उस पर आरोप लगा रही है. इस घटना के लिए पूरी तरह से गृह मंत्री जिम्मेदार हैं इसलिए उनके खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस आया है.

अखिलेश यादव के सवाल का किया समर्थन

भारी बारिश के कारण नई संसद में पानी के रिसाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने वाजिब सवाल उठाया है. बीजेपी सरकार में पिछले 10 सालों में बनी सभी इमारतें लीक हो रही हैं. उदाहरण के लिए अयोध्या में राम मंदिर को ही देख लीजिए. साथ ही नई संसद भवन की हालत देखिए, एक ही बारिश में उसमें पानी टपकने लगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में औपचारिकता के लिए हर जगह इमारतें बन रही हैं, लेकिन कोई इमारत किसी काम की नहीं है. सभी इमारतें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं. आए दिन ट्रेनें पटरी से उतर रही हैं. यह सरकार हर काम में विफल है.

'मौसम चेतावनी को किया नजरअंदाज'

बता दें कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. वहीं, केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के तीन सांसदों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से अनुरोध किया है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वायनाड त्रासदी पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दें. शाह ने कहा था कि राज्य सरकार ने केंद्र की मौसम चेतावनी को नजरअंदाज किया.

ये भी पढ़ें: JDU News: जेडीयू के जनता दरबार नहीं दिख रहे हैं फरियादी, क्या CM नीतीश के लिए है ये अशुभ संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget