एक्सप्लोरर

RJD Reaction: प्रशांत किशोर से मनोज झा का सीधा सवाल-  कभी ‘बुलडोजर’ और ‘मॉब लिंचिंग’ पर नहीं बोलते?

Manoj Jha News: आरजेडी नेता मनोज झा ने प्रशांत किशोर को तेजस्वी यादव की आलोचना करने पर निशाना साधा. उन्होंने किशोर की मुस्लिमों के बारे में बात करने और बुलडोजर राजनीति पर चुप्पी पर सवाल उठाया.

RJD Reaction: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने मंगलवार को पार्टी नेता तेजस्वी यादव को लेकर दिए गए बयान के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर निशाना साधा और ‘मॉब लिंचिंग’ तथा ‘बुलडोजर’ जैसे मुद्दों को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया. कुछ महीने पहले अपनी ‘जन सुराज पार्टी’ की स्थापना करने वाले किशोर ने बिहार के भोजपुर में एक सभा में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री यादव की योग्यता पर सवाल उठाया था. किशोर ने कहा था कि ‘एक नौवीं फेल’ बिहार का विकास कर रहा है.

अगले बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को प्रमुखता से अवसर दिए जाने के किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए झा ने कहा, ‘वह मुस्लिमों के बारे में बात करते हैं लेकिन मैंने उन्हें कभी बुलडोजर पर बात करते नहीं सुना जब मुसलमानों के घर गिराये जाते हैं. कभी उन्हें मुस्लिमों की सुरक्षा पर या मॉब लिचिंग पर बात करते नहीं सुना.'

'उन्हें तेजस्वी यादव से है समस्या'

मनोज झा ने कहा कि 'प्रशांत किशोर कहते हैं कि तेजस्वी यादव का कोई महत्व नहीं है, लेकिन जब वह दो घंटे तक बोलते हैं तो उसमें से एक घंटा 54 मिनट तेजस्वी यादव के बारे में बोलते हैं. उन्होंने कहा, 'यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11वां साल है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 19 साल से इस पद पर हैं, लेकिन उन्हें समस्या तेजस्वी यादव से है उनके (किशोर के) बयानों में पूर्वाग्रह भी है.’

मनोज झा का प्रशांत किशोर पर तंज

आगे आरजेडी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी और खेल में कॅरियर बनाने के लिए 10वीं कक्षा की परीक्षा नहीं दी थी उनका चयन दिल्ली की अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया था और वह अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में भी अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुने गए थे. वहीं, प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कम से कम 40 मुस्लिमों को मौका देगी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: किशनगंज में गाय ने दिया छह पैर वाला बछड़े को जन्म, मुस्लिम परिवार में देखने के लिए जुटी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget