एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर की बिसात से आरजेडी में मची खलबली, जगदानंद सिंह को जारी करना पड़ा लेटर

RJD Letter For Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, प्रशांत किशोर के संगठन को लेकर शनिवार को आरजेडी ने लेटर जारी किया है.

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के ऐलान के बाद राष्ट्रीय जनता दल में खलबली मच गई है. दरअसल, प्रशांत किशोर ने कुछ दिन पहले ऐलान किया कि उनका संगठन जनसुराज जल्द पार्टी में तब्दील होगा. पार्टी बनाने की मुहिम में प्रशांत किशोर लगे हुए हैं. अब आरजेडी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है. यह हिदायत जनसुराज में सदस्य और सहयोगी नहीं बनने को लेकर दी गई है. जगदानंद सिंह ने जनसुराज को बीजेपी की बी टीम बताया है.

'जनसुराज को बताया बीजेपी की बी टीम'

जगनानंद सिंह ने लेटर जारी कर कहा है कि आए दिन सभी जिलों में देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और नेता जनसुराज में सहयोगी तथा सदस्य बन रहे हैं जो चिंता का विषय है. जगदानंद सिंह आगे लिखते हैं कि जनसुराज एक राजनीतिक पार्टी है. इसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मालंबी लोगों से संचालित और वित्तीय घोषित है.

जगनानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों के बहकावे में ना आए. उनकी मनसा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और बीजेपी की शक्ति को बढ़ावा देने की है. जिन साथियों को लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, ज्योतिबाई फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से वास्ता है वह दल विरोधी काम ना करें अथवा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगा.

जनसुराज से जुड़ रहे हैं भारी संख्या में लोग 

बता दें कि पार्टी बनाने को लेकर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के संस्थापक सदस्य के तौर पर लोग जुड़ेंगे. वहीं, जानकार बता रहे हैं कि भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों से निकलकर लोग प्रशांत किशोर के साथ जुड़ रहे हैं. प्रशांत किशोर की मुहिम को बढ़ता देख अब राजद ने एक पत्र जारी कर दिया है.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: 'मैं सफाई कतई नहीं...', तेजस्वी यादव के उठाए सवाल पर चिराग पासवान की आई कड़ी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में अब नीतीश नहीं 'सम्राट मॉडल' चलेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
बिहार में अब नीतीश नहीं 'सम्राट मॉडल' चलेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब तक आएगा? आ गई ताजा जानकारी
बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब तक आएगा? आ गई ताजा जानकारी
पटना: ईद पर रहेगी टाइट सिक्योरिटी, नमाज स्थलों पर विशेष सतर्कता, फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश
पटना: ईद पर रहेगी टाइट सिक्योरिटी, नमाज स्थलों पर विशेष सतर्कता, फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश
बिहार: दोस्त को हुआ पत्नी से प्यार तो पति ने करा दी शादी, कहा- 'मैं मना कर रहा था लेकिन…'
बिहार: दोस्त को हुआ पत्नी से प्यार तो पति ने करा दी शादी, कहा- 'मैं मना कर रहा था लेकिन…'

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
Embed widget