एक्सप्लोरर

Rupauli By-Election 2024: 'मंत्री बनाए...', रुपौली चुनावी सभा में बोलते हुए सीएम नीतीश ने बीमा भारती को खूब सुनाया

Nitish Kumar News: रुपौली उपचुनाव को लेकर बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं, सीएम नीतीश ने शनिवार को रुपौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

Rupauli By-Election 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (6 जुलाई) पूर्णिया के रुपौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने राजद की प्रत्याशी बीमा भारती पर जमकर निशाना साधा. वहीं, इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर खूब हमला बोला. चुनावी सभा के दौरान बीमा भारती पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बोलना तक नहीं आता था. मंत्री बनाए, तीन बार मेरी ही पार्टी से विधायक रही. मंत्री बनाने की जिद्द की. किसी और को मौका दिया तो सांसद बनने चली गई. परिणाम क्या हुआ? तीसरे नंबर पर आई, जमानत भी नहीं बचा.

वहीं, उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए रुपौली उपचुनाव में लोगों से एनडीए के प्रत्याशी कलाधर मंडल के लिए वोटिंग की अपील की.

परिवारवाद पर सीएम नीतीश का कड़ा प्रहार

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए बगैर नाम लिए लालू परिवार और तेजस्वी पर हमला बोला. सीएम ने कहा इतने बच्चे कोई पैदा करता है? परिवार में ही उलझे रहते हैं. क्या कभी मैंने परिवार को आगे बढ़ाया? मैंने तो उन्हें एक मौका भी दिया, लेकिन गड़बड़ करने लगे. मैं फिर क्या करता.

आगे मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सात निश्चय योजना से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लिए विकास से जुड़े अनगिनत काम हुए. इनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शामिल है. पूर्णिया में 6 लेन सड़क का चौड़ीकरण किया गया. एयरपोर्ट का काम भी शुरू है.

विपक्ष पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना 

वहीं, इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने कांग्रेस को लूडो वाली स्थिति में लाकर छोड़ा है. जहां लोग पूरा पासा फेंकने के बाद 99 पर आकर ठहर जाते हैं और सांप के काटते ही सीधे एक पर आ जाते हैं. देश में उसी जीरो वाली स्थिति में एनडीए ने कांग्रेस को लाकर छोड़ा है.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: NDA को मनोनुकूल रिजल्ट क्यों नहीं मिला? उपेंद्र कुशवाहा ने मंथन कर बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget