एक्सप्लोरर

बिहारः ‘सिस्टम’ की गड़बड़ी से RJD नेता की मौत, अस्पताल में वेंटिलेटर था लेकिन ऑपरेटर नहीं

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले साल ही पोस्ट कोविड उपरांत जिले को छह वेंटिलेटर मिले थे. लेकिन तक्नीशियन के अभाव में अब तक इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है.

अररियाः राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल की गुरुवार को मौत हो गई. बुधवार को गंभीर हालत में पहले अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद यहां वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी लेकिन अस्पताल में वेंटिलेटर के लिए यहां कोई ऑपरेटर नहीं मिला तो परिजन उसे पूर्णिया लेकर चले गए जहां मौत हो गई.

बताया जाता है कि राजद नेता की तबीयत खराब हुई तो आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने यहां उसकी स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखने की बात कही. अररिया सदर अस्पताल में छह वेंटिलेटर हैं लेकिन यहां उसे ऑपरेट करने वाला कोई नहीं है. करीब एक साल से वेंटिलेटर यहां रखा गया है. समय पर वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिलने के कारण प्रमोद की मौत हो गई.

सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. डीएनपी शाह ने कहा कि अभी जिस तरह कोविड के मामले आ रहे हैं वैसी परिस्थिति में वेंटिलेटर का तैयार रहना जरूरी है. ऑक्सीजन लेवल 90 के नीचे आने के बाद मरीज को पहले ऑक्सीजन चढ़ाया जाता है और फिर उसके बाद भी स्थिति गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा जाता है. सदर अस्पताल में आए वेंटिलेटर को शीघ्र इंस्टॉल किया जाना जरूरी है ताकि इसकी वजह से किसी की जान नहीं जाए.

पिछले साल कोरोना के समय मिले थे छह वेंटिलेटर

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले साल ही पोस्ट कोविड उपरांत जिले को छह वेंटिलेटर मिले थे. लेकिन तक्नीशियन के अभाव में अब तक इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है. हालांकि वेंटिलेटर के साथ बेड को तैयार रखा गया है और ऑपरेटर के लिए स्वास्थ्य समिति को भी लिखा गया है.

शीघ्र मिलने लगेगी मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा

वेंटिलेटर के मसले पर सांसद को जब यह जानकारी दी गई तो उन्होंने डीएम और सीएस से मामले पर पूर्व में बात करने की बात कही. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही वेंटिलेटर की सेवा अस्पताल में मरीजों को मिलने लगेगी. कहा कि प्राइवेट तौर पर भी बाहर से तक्नीशियन को रख कर काम लेने का प्रावधान है और इसके तहत सीएस को चाहिए कि बाहर से व्यवस्था सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें- 

आराः पिरो बाजार की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल गईं 50 से ज्यादा दुकानें

हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में आए पटना DM, स्वास्थ्य विभाग को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget