एक्सप्लोरर

'बिहार में CBI-ED की डायरेक्ट एंट्री पर लगे रोक', महागठबंधन सरकार की मांग पर गरमाई सियासत, BJP ने दे दिया जवाब

Bihar Politics: बिहार में सीबीआई- ईडी की डायरेक्ट एंट्री पर रोक को लेकर अब कानून बनाने की मांग उठने लगी है. इस मुद्दे पर महागठबंधन और बीजेपी की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार (Lalu Yadav) पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है. अब ईडी और सीबीआई (ED-CBI) की एंट्री के मुद्दे को लेकर महागठबंधन और बीजेपी (BJP) के नेता आमने-सामने हो गए हैं. रविवार को महागठबंधन के सभी दल बिहार में ईडी और सीबीआई के डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए महागठबंधन के नेता कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मांग पर बीजेपी के नेता बिहार में ऐसा कोई कानून नहीं बनने देने की बात कह रहे हैं.

सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री पर लगे रोक- आरेजेडी

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री पर सरकार को रोक लगानी चाहिए. सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री के लिए बिहार सरकार से अनुमति लेनी पड़े. इसको लेकर सरकार को कानून बनानी चाहिए. इस कानून के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाऊंगा. कानून बनने के बाद ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद हो पाएगा. 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में लालू परिवार के खिलाफ ईडी को कोई सबूत नहीं मिला है. बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बीजेपी कर रही है.

राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति- जेडीयू 

इस मामले पर जेडीयू के विधायक संजय सिंह ने कहा कि बिहार में सीबीआई और ईडी की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगे. बिहार सरकार को ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर नियम बनानी चाहिए कि कार्रवाई करनी है तो राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी. इससे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार नहीं कर पाएगी. 

सीपीआई एमएल ने किया समर्थन

बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दौरान सीपीआई एमएल के नेता रविवार को सीबीआई-ईडी की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. इस मुद्दे पर सीपीआई एमएल के विधायक सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए कर रही है. बिहार सरकार को नियम बनानी चाहिए कि सीबीआई-ईडी की बिहार में एंट्री के लिए सरकार से अनुमति लेनी हो. जांच एजेंसियों के जरिये बिहार सरकार को गिराने की कोशिश में बीजेपी लगी हुई है. 'जमीन के बदले नौकरी' यह कोई मामला नहीं है.

ऐसा कोई कानून बीजेपी नहीं बनने देगी- संजय सरावगी

वहीं, महागठबंधन की इस मांग पर बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में सीबीआई-ईडी की डायरेक्ट एंट्री होगी. ऐसा कोई कानून बीजेपी नहीं बनने देगी जिससे सीबीआई-ईडी को बिहार में छापेमारी के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी हो. आरजेडी, जेडीयू और सीपीआई एमएल इसलिए ये मांग कर रही है कि लालू परिवार को बचाया जा सके. जांच एजेंसियां अगर बिहार सरकार को छापेमारी के लिए पहले ही बता देंगी तो आरोपियों-भ्रष्टाचारियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद वो फरार हो जाएंगे. 'नौकरी के बदले जमीन' मामले में लालू परिवार के खिलाफ जांच एजेंसियों के पास कई सबूत हैं. तेजस्वी यादव को सीबीआई ने समन जारी किया था लेकिन वो नहीं गए. उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Bihar Budget Session: विधानसभा में फिर उठा तमिलनाडु का मामला, माफी मांगने के सवाल पर भड़के विजय कुमार सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget