एक्सप्लोरर

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव, आते ही 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दे दिया बड़ा बयान

Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की सेना पर गुमान है. गौरव है. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर उन्होंने आगे कहा कि अच्छा हुआ है. हम लोग सेना के साथ हैं.

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. उनके साथ उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती भी थीं. लालू के पटना आने की खबर के बाद कुछ समर्थक और कार्यकर्ता पहले से ही पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे. लालू यादव व्हील चेयर पर बैठे हुए बाहर निकले. इसके बाद कार में बैठ गए. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बड़ा बयान दिया.

'देश की सेना पर गुमान है, गौरव है...'

पत्रकारों ने लालू यादव से पूछा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या कहेंगे? इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा, "देश की सेना पर गुमान है. गौरव है." 'ऑपरेशन सिंदूर' पर उन्होंने फिर कहा, "अच्छा हुआ है. हम लोग सेना के साथ हैं." इतना कहते हुए लालू प्रसाद यादव एयरपोर्ट से रवाना हो गए. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्स पर पोस्ट कर पहली प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा था, "जय हिंद! जय हिंद की सेना!"

बता दें कि लालू प्रसाद यादव इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए थे. दिल्ली के एम्स में इलाज के उन्हें भर्ती कराया गया था. इसके बाद जब वे डिस्चार्ज हुए तो कुछ दिनों तक दिल्ली में ही बेटी मीसा भारती के घर रहे. पिछले महीने (अप्रैल) तबीयत खराब होने के बाद वे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली गए थे. अब पटना लौट आए हैं.

तेजस्वी यादव क्या बोले?

उधर दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आज (08 मई, 2025) बड़ा बयान दिया. उन्होंने मीडिया से अपील की. कहा कि भारत सरकार और भारतीय सेना की किसी भी योजना, एक्टिविटी को ना दिखाएं. भारत सरकार की गाइडलाइन की पालन करें. ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा, "विपक्ष पूरा देश भारत सरकार और सेना के साथ खड़ा है. भारतीय सेना जो भी कुछ करेगी हम लोग उसके समर्थन में हैं. पूरा देश समर्थन में है."

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक्शन में बिहार के CM नीतीश कुमार, हाई लेवल मीटिंग में दिया बड़ा आदेश

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget