एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक्शन में बिहार के CM नीतीश कुमार, हाई लेवल मीटिंग में दिया बड़ा आदेश

Operation Sindoor: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है. भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है. पीएम मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है.

Bihar CM Nitish Kumar High Level Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (08 मई, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 'ऑपरेशन सिंदूर' को देखते हुए उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी रखें. आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें. 

नीतीश कुमार ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए. लगातार सघन गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें. यह भी कहा कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतें. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं. 

आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट: नीतीश कुमार

बैठक में यह भी कहा लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सरकार इस मामले में पूरी तरह सजग एवं सर्तक है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है. भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है.

बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. स्वास्थ्य विभाग एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है.

10 मई को पूर्णिया में सीएम करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ पूर्णिया में 10 मई को उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे. गुरुवार को पटना में हुई बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Poster War: 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकिस्तान', पटना में RJD का पोस्टर वार

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget