एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी को जातीय जनगणना की मांग करने का अधिकार नहीं! पढ़ें- CM नीतीश के मंत्री ने क्यूं कहा ऐसा

सम्राट चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को देखते हुए अब बिहार पंचायती राज विभाग के तहत जितना भी निर्माण कार्य कराया जाएगा, उनमें लाल ईंट का प्रयोग नहीं होगा.

पटना: बिहार में लंबे समय से जातीय जनगणना (Caste Based Census) कराने की मांग उठ रही है. इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षा में प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की थी. हालांकि, केंद्र ने मांग को अस्वीकार कर दिया. ऐसे में सीएम नीतीश ने ये घोषणा की है कि वे बिहार में अपने खर्च से जातीय जनगणना कराएंगे. इस मुद्दे पर बात करने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. उनके इस बयान के बाद से विपक्ष हमलावर है और लगातार बैठक बुलाने की मांग कर रहा है. खासकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अक्सर इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को घेरते हुए दिखते हैं.

मंत्री सम्राट चौधरी ने कही ये बात 

ऐसे में शनिवार को सीएम नीतीश के मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने तेजस्वी के सभी वार पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराना है या नहीं ये बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) तय करेगी. आरजेडी को इस संबंध में मांग करने का अधिकार नहीं है. जब आरजेडी के युवराज ने खुद ही जाति तोड़ कर दूसरे धर्म में शादी कर ली तो फिर इस मांग का क्या मतलब है. बीजेपी-जेडीयू वाले इस संबंध में फैसला लेंगे.

Nal Jal Yojna: नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत अब करें ऑनलाइन, मंत्री ने लॉन्च किया ई-निश्चय पोर्टल

हथियार का लाइसेंस देने का प्रावधान किया

वहीं, जनप्रतिनिधियों की हत्या के संबंध में उन्होंने कहा कि यह वाकई चिंता का विषय का है. इस बात को लेकर हम खुद भी चिंतित हैं. ऐसे में सभी जिले के एसपी एवं जिलाधिकारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वैसे सभी प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करें, जो टारगेट पर हैं. हमारी सरकार ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को जरूरत के आधार पर हथियार का लाइसेंस देने का प्रावधान किया है. वहीं, वैसे पंचायत प्रतिनिधि जो थाने में सुरक्षा की गुहार लगाएंगे, उनको विशेष सुरक्षा दी जाएगी.

लाल ईंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

वहीं, उन्होंने बताया कि बिहार पंचायत चुनाव में कुल 8067 मुखिया जीते हैं, जिनमें से पांच की हत्या हो गई है. ये चिंता का विषय है. सहयोग कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को देखते हुए अब बिहार पंचायती राज विभाग के तहत जितना भी निर्माण कार्य कराया जाएगा, उनमें लाल ईंट का प्रयोग नहीं होगा. सीमेंटेड ईंटों से ही पंचायत का काम होगा. उन्होंने कहा कि पांच जनवरी, 2022 से ग्रामीण क्षेत्रों में 50000 कुआँ के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया जाएगा.

विशेष राज्य के दर्जे पर कही ये बात

वहीं, विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जेडीयू का एजेंडा बताते हुए उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का अब कोई अब मापदंड नहीं है. कोई कॉलम ही नहीं है, तो विशेष राज्य के दर्जे की मांग करना बेमानी है. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बिहार विकास की ओर अग्रसर है.

यह भी पढ़ें -

Omicron In Bihar: ऑमिक्रॉन के खतरे के बीच बिहार में लगेगा नाइट कर्फ्यू! पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार में चूहों का नया 'कारनामा', दारू और बांध के बाद अब X-Ray मशीन को किया टारगेट, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget