एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव के बीच लालू की पार्टी का बड़ा बयान, कहा- 'BJP को हराने के लिए हम लोग...'

Elections 2024: 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी. एक सीट ही जीत पाई थी. इस बार देखना होगा कि कितनी सीटें मिलती हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: हाल ही में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव हुआ है. नतीजे भी आ चुके हैं. हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त हार हुई है. अब सबकी नजरें महाराष्‍ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिकी है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग आज (14 अक्टूबर) झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है. झारखंड चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से मंगलवार (15 अक्टूबर) को बड़ा बयान दिया गया है.

'महागठबंधन में आरजेडी एक महत्वपूर्ण घटक दल'

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि झारखंड में आरजेडी का वोट है. वहां हमारी ताकत है. सीटों को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाए. झारखंड आरजेडी का गढ़ रहा है. झारखंड में महागठबंधन में आरजेडी एक महत्वपूर्ण घटक दल है. कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा यह महागठबंधन के दल आपस में बैठकर तय कर लेंगे.

'विधानसभा और लोकसभा की परिस्थितियां अलग-अलग'

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हम लोग चुनाव लड़ेंगे. भले लोकसभा चुनाव में झारखंड में एक सीट हम लोगों को इस बार लड़ने के लिए मिला था, लेकिन विधानसभा और लोकसभा की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं. झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बननी तय है.

2019 में सात सीट पर झारखंड में चुनाव लड़ी थी आरजेडी

बता दें 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी. एक सीट ही जीत पाई थी. सत्यानंद भोक्ता झारखंड सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री हैं. देखना होगा कि इस बार कितनी सीटें मिलती हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो झारखंड में महागठबंधन में आरजेडी को एक सीट दी गई थी. हालांकि पार्टी के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. माना जा रहा है कि नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इस बार चुनाव होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- उपचुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा को लगा 'डबल' झटका, RLM के दो बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget