एक्सप्लोरर

उपचुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा को लगा 'डबल' झटका, RLM के दो बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: दो बड़े नेताओं में एक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा हैं तो वहीं दूसरे नेता परमानंद कुशवाहा हैं. ये पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर थे.

Bihar News: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है और उससे पहले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Rashtriya Lok Morcha) को डबल झटका लगा है. सोमवार (14 अक्टूबर) को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा (Ajay Kushwaha) और पार्टी के प्रदेश महासचिव परमानंद कुशवाहा (Parmanand Kushwaha) ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. 

इस्तीफा देने के पीछे दोनों बड़े नेताओं ने अपना-अपना कारण भी बताया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा देते हुए गंभीर आरोप लगाया. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि पहले वह बीजेपी के साथ थे लेकिन 2020 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़ गए. पार्टी में लगन और मेहनत से काम कर रहे थे. बेलागंज विधानसभा उनका गृह क्षेत्र है. उन्होंने बताया कि वे बीजेपी में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे. आरएलएम से जुड़ने के बाद चुनाव में प्रभारी के रूप में भी रहे. वे बेलागंज से इस बार चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

बेलागंज सीट से उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) बेलागंज सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. उपचुनाव में उपेंद्र कुशवाहा जाने की तैयारी ईमानदारी पूर्वक नहीं कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं को धोखा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम हर हाल में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. किस पार्टी में जाएंगे यह अभी का कहना संभव नहीं है. बीजेपी या जन सुराज में जा सकते हैं.

वहीं प्रदेश महासचिव परमानंद कुशवाहा ने पार्टी में अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में एक-दूसरे से विवाद हमेशा चलते रहता है. दो साल पहले वे उपेंद्र कुशवाहा के साथ जुड़े थे. उससे पहले जनता दल यूनाइटेड में काफी लंबे समय तक रहे. पार्टी में कोई किसी की बात नहीं सुनता है. काराकाट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद समीक्षा बैठक की गई, लेकिन उस पर किसी ने अमल नहीं किया. 

परमानंद कुशवाहा ने कहा, "हमने कई बार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बारे में बात की लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला. हम अरवल जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. हमने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बात की और सबकी राय पर हमने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद हम कहां जाएंगे अभी निर्णय नहीं लिया है. घर वापसी भी कर सकते हैं या कहीं और भी जा सकते हैं." इस तरह इशारों-इशारों में परमानंद कुशवाहा ने जेडीयू में जाने की बात कह दी है.

यह भी पढ़ें- डिप्टी CM के बंगले में जिस रास्ते से आते-जाते थे तेजस्वी यादव उसे बंद करवा रहे सम्राट चौधरी, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget