एक्सप्लोरर

लालू यादव ने बिहार BJP के अध्यक्ष की 'हैसियत' पर उठाए सवाल, नीतीश कुमार पर भी बोला हमला, जानें पूरा मामला

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने लिखा, " बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री किस क्षमता से बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे है?"

पटना: बिहार विधानसभा भवन के सौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर शताब्दी समारोह का आयोजन होना है. आयोजन की तारीख नजदीक है, इसलिए तैयारियां जोरों पर है. समारोह के शुभारंभ वाले दिन आयोजित कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शामिल होंगे. जबकि समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आने की चर्चाएं हैं. इसी क्रम में बीते शनिवार को बिहार बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) और बीजेपी के महामंत्री भीखू भाई दलसानिया (BhikhuBhai Dalsaniya) के साथ शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लिया.

आरजेडी ने साधा निशाना

इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जानकारी दी थी. लेकिन अब उनके पोस्ट पर बवाल मच गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने संजय जायसवाल द्वारा शताब्दी समारोह का जायजा लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरा है. साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से ये पूछा है कि उन्होंने किस अधिकार से तैयारियों का जायजा लिया है. 

बता दें कि सोमवार को पहले आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये मुद्दा उठाया. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, " नीतीश कुमार आरएसएस (RSS) के सामने नाक रगड़ कर रेंग रहे हैं. किसी ऐरे-गैरे संघी और भाजपाई की क्या हैसियत कि वो बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे और निरीक्षण करेंगे. नीतीश बताएं कि संजय जायसवाल और भीखू भाई दलसानिया किस हैसियत से तैयारियों की देख-रेख कर रहे हैं?"

 

किस क्षमता से जायजा ले रहे? 

पार्टी की इस ट्वीट को कोट करते हुए लालू यादव ने लिखा, " अति गंभीर और विचारणीय. बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री किस क्षमता से बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे है? ये दोनों तो इस सदन के सदस्य भी नहीं हैं. यह कोई संघ और बीजेपी का भवन है क्या? नीतीश कुमार, क्या यह भवन भी संघ को गिरवी रखेंगे?"

मालूम हो कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल विधानसभा नहीं बल्कि लोकसभा के सदस्य हैं. ऐसे में आरजेडी ने उनके दौरे पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. अब इस मामले में बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें -

BSSC Recruitment 2021: बिहार SSC में निकली बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए 20 अक्टूबर है लास्ट डेट, जानिए पूरा प्रोसेस

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं Amrapali Dubey, जानिए कितनी फीस लेती हैं अक्षरा सिंह सहित ये अभिनेत्रियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget