एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर RJD सुप्रीमो लालू यादव की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

BPSC Exam Protest: बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर पटना में बुधवार को लाठीचार्ज के बाद तमाम विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं. आरजेडी के नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

BPSC 70th Exam: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार (25 दिसंबर) को अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के घेराव की कोशिश की. इस पर बीपीएससी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. अब इस पर आज (गुरुवार) आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए, गलत बात है.

लाठीचार्ज पर आरजेडी सांसद का भी आया रिएक्शन

उधर लाठीचार्ज पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज झा का भी रिएक्शन आया है. मनोज झा ने लाठीचार्ज को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. कहा कि वो (BPSC अभ्यर्थी) मांग क्या रहे हैं वो कोई चांद का टुकड़ा नहीं मांग रहे हैं. सबूत है कि कई जगहों पर 45-50 मिनट लेट से परीक्षा ली गई, लेकिन वक्त पर पेपर ले लिया गया. क्या ये अन्याय नहीं है? क्या इसे गलत ना मानें? वे शांतिपूर्ण तरीके से गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं और आप जाकर इस प्रकार लाठीचार्ज कर रहे हैं जैसे वे सरहद पर हैं. वे आपके दुश्मन नहीं हैं.

'बीजेपी ने अधिकारियों के माध्यम से कब्जा कर लिया है'

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि मैं इस देश को बदलता हुआ देख रहा हूं. आज के समय अगर आपातकाल जैसे प्रदर्शन होने लगे तो क्या से निजाम उसे स्वीकार करेगा? जैसा कि तेजस्वी यादव ने कहा सरकार चला कौन रहा है? क्या बीजेपी ने वहां अधिकारियों के माध्यम से कब्जा कर लिया है? सेवानिवृत अधिकारियों के माध्यम से, जिनके लिए बर्बर लाठीचार्ज एसओपी का हिस्सा हो गया है. सरकार को छात्रों की मांग पर विचार करना चाहिए और इस प्रकार की हरकतों से बाज आना चाहिए. 

इससे पहले बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने छात्रों को लाठीचार्ज को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे है उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है? बीजेपी ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है.

यह भी पढ़ें: 'नीतीश के साथ जो चार चांडाल चौकड़ी हैं…', पप्पू यादव का जोरदार हमला, BJP को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget