एक्सप्लोरर

'नीतीश के साथ जो चार चांडाल चौकड़ी हैं…', पप्पू यादव का जोरदार हमला, BJP को भी घेरा

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वे सरकार पर खूबर बरसे. उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग की है.

Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. गुरुवार (26 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से पप्पू यादव बातचीत कर रहे थे. इस सवाल पर कि बिहार में 24 घंटे में सात हत्याएं हुई हैं, इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी समाप्त करने पर तुल गई है. कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. सांसद पप्पू यादव पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे. 

पप्पू यादव ने कहा कि जैसे अन्य सहयोगी दलों को बीजेपी ने समाप्त किया वैसे ही नीतीश कुमार को खत्म करेगी. एक सवाल के जवाब में ही कहा कि नीतीश के साथ जो चार चांडाल चौकड़ी हैं वह नीतीश को महागठबंधन में नहीं आने देंगे. दूसरी ओर 70वीं बीपीएससी को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि पूरी परीक्षा रद्द हो. हर सेंटर से सीसीटीवी फुटेज की जांच हो. अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. राहुल गांधी इन अभ्यर्थियों का समर्थन करें. बीपीएससी लीपापोती कर रहा है. 

'पूरे बिहार में परीक्षा में हुई गड़बड़ी'

दूसरी ओर धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी हम लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरे बिहार में परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द किया गया है. यह हमें मंजूर नहीं. बीपीएससी की ओर से गड़बड़ी की गई है. जब कल (बुधवार) हम लोग बीपीएससी दफ्तर गए अधिकारियों से मिलने तो हम लोगों पर लाठीचार्ज किया गया. 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सोनू कुमार नाम के जिस अभ्यर्थी ने आत्महत्या की है वह 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में 13 दिसंबर को शामिल हुआ था. अनियमितता हुई है इसलिए वह तनाव में था. वह यहां धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चार दिन आया था. पेपर रद्द नहीं हो रहा था इसके बाद तनाव में था और उसने आत्महत्या कर ली. इस दौरान एक घायल महिला अभ्यर्थी को उसके साथी अस्पताल ले जा रहे थे. साथियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने पिटाई की है. हालांकि घायल महिला अभ्यर्थी ने कैमरे पर कुछ नहीं कहा.

यह भी पढ़ें- BPSC अभ्यर्थियों को बहकाया जा रहा? पटना पुलिस ने जारी की लिस्ट, जानिए कौन लोग शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget