एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर खटपट के बीच RJD का बड़ा बयान, लालू यादव को क्यों बताया 'चाणक्य'?

Bihar Politics: आरजेडी नेता रणविजय साहू ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए सभी सहयोगी दलों से बातचीत करनी चाहिए. निरंतर बैठकें होनी चाहिए.

Bihar News: इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में एक बार फिर नेतृत्व की बहस जोर पकड़ती दिख रही है. टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाया है. निशाने पर कांग्रेस है. इसी बीच आरजेडी का बड़ा बयान आया है. शुक्रवार (07 फरवरी) को आरजेडी के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा कि टीएमसी और सपा की चिंता यही है कि कैसे इंडिया गठबंधन मजबूत हो. विपक्ष के तमाम बड़े नेता मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

रणविजय साहू ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए सभी सहयोगी दलों से बातचीत करनी चाहिए. निरंतर बैठकें होनी चाहिए. इंडिया गठबंधन के दायरे को बढ़ाना चाहिए. जो संविधान को मानते हैं वैसे सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए. बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र संविधान खतरे में है.

लालू यादव चाणक्य हैं: रणविजय साहू 

जब पूछा गया कि लालू यादव ने कहा था कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंपना चाहिए. क्या ममता में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता है? इस पर रणविजय साहू ने कहा कि ममता बनर्जी मिट्टी से निकलकर आईं हैं. उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है. नेतृत्व और प्रतिभा को कोई रोक नहीं सकता है. लालू यादव चाणक्य हैं. वह जो बोलते हैं वही होता है.

जब उनसे पूछा गया कि चुनावी साल है. कांग्रेस की नजर दलित वोटर्स पर है. आरजेडी भी दलित वोट बैंक को साधना चाहती है. राहुल गांधी बार-बार बिहार आ रहे हैं. दशरथ मांझी के बेटे को कांग्रेस में शामिल कराया गया. इसके बाद राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी एवं पासी समाज के लिए नेता रहे जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल हुए. कांग्रेस बार-बार से 70 से ज्यादा सीटें मांग रही है. क्या इसलिए आरजेडी असहज हो रही है? इस पर कहा कि दलित समाज के साथ बिहार में अन्याय हो रहा है. मोहन भागवत आरक्षण की समीक्षा की बात करते हैं. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी बीजेपी की गोद में बैठे हुए हैं. इन लोगों से दलित समाज के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि हमारा आरक्षण, अधिकार कहां है? जनता सबक सिखाएगी.

बता दें इंडिया ब्लॉक में एक बार फिर नेतृत्व की बहस जोर पकड़ती दिख रही है. सपा और टीएमसी के निशाने पर कांग्रेस हैं. टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस को विचार करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा हो या महाराष्ट्र, हर जगह कांग्रेस हार जाती है. कीर्ति आजाद ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का मुखिया कांग्रेस को बने रहना चाहिए या नहीं ये हमें सोचना होगा. सपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. इसी बीच अब आरजेडी का भी बड़ा बयान आ गया है. दिल्ली के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की हार दिखाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Mokama Firing Case: मोकामा कांड में एक्शन की बारी… पुलिस कर रही बड़ी तैयारी, बनाया जा रहा ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget