एक्सप्लोरर

RCP Singh: आरसीपी सिंह बोले- 'मौकापरस्तों का गठबंधन है I.N.D.I.A', CM नीतीश और ललन का नाम लेते हुए साधा निशाना

RCP Singh Statement on I.N.D.I.A Alliance: आरसीपी सिंह ने कहा कि इनके पास कोई भी पॉजिटिव एजेंडा नहीं है. सिर्फ एक ही एजेंडा है कि किस प्रकार का माहौल बनाया जाए.

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) बुधवार (13 सितंबर) को मुंगेर पहुंचे. उन्होंने बीजेपी नेता प्रीतम पटेल की स्वर्गीय माता इंदुमती देवी को श्रद्धांजलि दी. बुधवार को सोशल मीडिया एक्स (X) पर वीडियो जारी करते हुए आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) पर निशाना साधा.

इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नहीं जाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि इनका जो गठबंधन INDIA बना है ये गठबंधन मौकापरस्तों का गठबंधन है. इनके पास कोई भी पॉजिटिव एजेंडा नहीं है. सिर्फ एक ही एजेंडा है कि किस प्रकार का माहौल बनाया जाए कि 2024 में ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने की स्थिति में होंगे.

'वो उत्साह तो अब बचा नहीं...'

आगे आरसीपी सिंह ने कहा कि चुनाव जीतना तो अलग की बात है, सिर्फ माहौल बनाने की बात है. ललन सिंह को लेकर कहा कि जिस कमेटी में भाग लेना था आज बीमार होने की बात सामने आई है. बीमारी हो भी सकती है लेकिन जिस उत्साह के साथ पटना में कार्यक्रम किए वो उत्साह तो अब बचा नहीं. नीतीश बाबू की हमेशा कोशिश रहती है कि बिहार के लोगों का ध्यान भटकाना है, मुख्य मुद्दे को कैसे हटाया जाए.

आरसीपी सिंह ने कहा कि मुंगेर में एक भी सड़क चलने लायक नहीं है. पूरे मुंगेर शहर की सड़क खत्म हो गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ललन सिंह क्या वो क्षेत्र नहीं आते हैं क्या?

बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा कि मुंगेर में हमारे कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 2005 के पहले जो स्थिति थी उससे भी खराब स्थिति हो गई है. कानून-व्यवस्था नहीं है. लोगों में डर समा गया है. अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने JDU नेताओं से पूछा- इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है? जानें दो दिनों की बैठक में क्या बनी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget