एक्सप्लोरर

JDU के पोस्टर से RCP सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब, वजह पूछने पर नीतीश के मंत्री ने दी सफाई

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यह पोस्टर जिले से बनाया गया है. हो सकता है भूलवश केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की फोटो नहीं लगाई गई हो. मंत्री की मानें तो उन्होंने इस बात पर ध्यान भी नहीं दिया था.

गोपालगंज: मुंगेर सांसद ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी की मीटिंग के पोस्टरों से केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब हो गई है. मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है. 

मंत्री समेत कई नेता हुए शामिल

पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद जिले में जेडीयू की ओर से शनिवार को जादोपुर रोड स्थित शंभू मैरिज हॉल में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन मंत्री सुनील कुमार के अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह समेत कई पार्टी कई नेता और जिला व प्रखंड प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए.

बता दें कि संगठन मजबूती को लेकर और पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर यह अहम बैठक आयोजित की गई थी. हालांकि, इस बैठक में पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया. दरअसल, जेडीयू कार्यसमिति की बैठक में जो पोस्टर लगाए गए थे, उन पोस्टरों से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब थी.

मंत्री ने दी ये सफाई

इस संबंध में जब मंत्री सुनील कुमार से पूछा गया तो उन्होंने सफाई भी दी. मंत्री ने कहा कि यह पोस्टर जिले से बनाया गया है. हो सकता है भूलवश केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की फोटो नहीं लगाई गई हो. मंत्री की मानें तो उन्होंने इस बात पर ध्यान भी नहीं दिया था.

वहीं, कार्यसमिति की बैठक को लेकर सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए द्वारा बेहतरीन कार्य कराया जा रहा है. सरकारी योजनाओं और विकास के कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया है. 

उन्होंने कहा कि बिहार में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं. कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है. लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें. चुनाव के समय जेडीयू को लोगों का समर्थन मिल सके, बैठक का यह भी उद्देश्य है.

यह भी पढ़ें -

RJD विधायक ने खेल रत्न पुरस्कार के नाम में बदलाव के फैसले का किया समर्थन, कहा- विरोध करना ठीक नहीं

Bihar Politics: ललन सिंह ने भरी हुंकार, कहा- सहयोगियों के आस में नहीं बैठेगी जेडीयू, अपने बलबूते पर लड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget