एक्सप्लोरर

Bihar: केके पाठक पर बवाल! चंद्रशेखर के बाद अब रत्नेश सदा ने उठाए सवाल, BJP ने CM नीतीश को लेकर क्या कहा?

IAS KK Pathak: शिक्षा मंत्री के हवाले से उनके सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इसके बाद से बवाल शुरू हो गया है. जानिए किसने क्या कहा.

पटना: कड़क मिजाज वाले आईएएस अधिकारी केके पाठक (IAS KK Pathak) को लेकर बिहार में बवाल मच गया है. नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) के दो-दो मंत्रियों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सदा ने केके पाठक को सामंत बताया. कहा कि वह दलित विरोधी हैं. वहीं शिक्षा मंत्री के हवाले से उनके सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि केके पाठक सामंती विचारधारा को लागू करना चाहते है. यही कारण है कि महादलित टोले के शिक्षक जो महादलित के बच्चों को पढ़ाते हैं उसको लेकर नई गाइडलाइन जारी कर उनके वेतन की कटौती का आदेश दे रहे हैं जो गलत है. अगर नब्बे प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति नहीं रहेगी तो महादलित टोले के शिक्षक का वेतन काटा जाएगा ये फरमान कहीं से उचित नहीं है. जब हमारे संज्ञान में यह आया तो हमने इसका विरोध किया. हमें नहीं लगता कि ये  तुगलकी फरमान कहीं से अच्छा है. शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारी अब मनमानी पर उतर गए हैं.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केके पाठक बिहार के महत्वपूर्ण अधिकारी हैं. उनको जब जब जो विभाग मिला वहां उन्होंने महत्वपूर्ण हस्ताक्षर किए. उनकी कार्यशैली को सभी जानते हैं. वैसे अधिकारी और मंत्री के बीच तालमेल होना चाहिए. अब मंत्री किस बात पर सवाल उठा रहे यह मंत्री जानें. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पीत पत्र लिखा है इसकी जानकारी मुझे मीडिया से मिली है. मैंने पत्र नहीं पढ़ा है.

बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को लपेटा

केके पाठक को लेकर बिहार में मचे घमासान को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि बददिमाग मंत्री और सनकी अधिकारी रहेगा तो दोनों में ठनेगी ही. यह नीतीश का काम है देखना कि मंत्री और अधिकारी के बीच सब ठीक रहे, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. हर विभाग की हालत ऐसी है.

वहीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा- "बिहार के छात्र-युवाओं का जीवन बर्बाद कर चौराहे पर खड़ा करने वाले शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अविलंब बर्खास्त करें. शिक्षा मंत्री ने विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और मंत्री परिषद के सदस्य के तौर पर लिए गए पद और गोपनीयता की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन किया है. अपने पर्सनल सेक्रेटरी से वरिष्ठ विभागीय आईएएस अधिकारी को पीत-पत्र लिखवा कर मीडिया में सार्वजनिक करना एक घटिया हरकत है."

यह भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश ने टाइट किया 'स्क्रू' तो 'ढीला' हुए चंद्रशेखर? पीत पत्र से खुला 'राज', KK पाठक से शिक्षा मंत्री हैं नाराज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget