एक्सप्लोरर

Nawada Crime: नवादा में 10 साल की बच्ची से रेप, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Rape Case: घटना के बाद एक SIT का गठन कर दिया गया है. एसडीपीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ कई स्थानों पर युवक की गिरफ्तारी करने के लिए छापामारी की जा रही है.

बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है.

खेत में बकरी चराने गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार बच्ची रविवार को खेत में बकरी चराने गई थी, तभी एक बदमाश युवक ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया. घटना की सूचना देर शाम पुलिस को मिली, जिसके बाद डीएसपी गुलशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. एफएसएल टीम ने मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए और हर बिंदु की बारीकी से जांच की.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को माता के साथ देर रात नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया. रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस जघन्य कांड ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है. लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर की.

जांच के लिए SIT का गठन 

वहीं इस घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक SIT का गठन कर दिया गया. एसडीपीओ गुलशन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ कई स्थानों पर युवक की गिरफ्तारी करने के लिए छापामारी की गई. वहीं युवक को किसी भी हाल में खोज कर पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी. चारों तरफ युवक की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया.

उसके बाद एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. रविवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया था. आरोपी शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू रविदास के रूप में हुई है. वह बसंत रविदास का 22 वर्षीय पुत्र है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में लाखों कावड़ियों ने किया जलाभिषेक, बोल बम के नारों से गूंजा मुजफ्फरपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget