एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में आज नहीं निकलेगी शोभायात्रा, पिछले साल हुई थी हिंसक झड़प, इस बार सख्त निर्देश जारी

Ram Navami Shobha Yatra: एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि जुलूस निकालने के लिए रोक नहीं है. नियम के अनुसार लाइसेंस लेना होगा. सभी का आधार कार्ड देना होगा. 

Nalanda Ram Navami Shobha Yatra: नालंदा में रामनवमी जुलूस को लेकर आज (18 अप्रैल) शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. बिहार शरीफ में पिछले साल रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसक झड़प की घटना हुई थी जिसको देखते हुए इस बार सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. जिला प्रशासन और एसपी के कड़े निर्देश के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने शोभायात्रा नहीं निकालने का फैसला लिया है. बुधवार (17 अप्रैल) की शाम एसपी और डीएम ने फ्लैग मार्च भी किया.

वर्षों से बिहार शरीफ में रामनवमी को लेकर ध्वजारोहण के बाद विशाल शोभायात्रा शहर में निकाली जाती थी. पिछले साल लहेरी थाना इलाके के गगनदीवान के पास अराजक तत्वों की ओर से जुलूस पर पत्थरबाजी कर दी गई थी. इसके कारण भगदड़ मच गई थी. इतना ही नहीं कई गाड़ियों को भी फूंक दिया गया था. एक सप्ताह तक इंटरनेट बाधित रहा था. शहर की कई दुकानों में आग लगा दी गई थी.

एसपी अशोक मिश्रा ने क्या कहा?

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि जुलूस निकालने के लिए रोक नहीं है. नियम के अनुसार लाइसेंस लेना होगा. 200 की भीड़ के लिए 20 वॉलंटियर्स को रहना होगा. सभी का आधार कार्ड देना होगा. जिस इलाके में हिंसक घटना हुई थी उस इलाके में एक साथ ज्यादा लोग नहीं जाएंगे. लाखों की भीड़ को अनुशासित रखना वॉलंटियर्स के लिए भी मुश्किल है.

एसपी ने कहा कि वॉलंटियर्स की जिम्मेदारी माइकिंग, रथ और भीड़ को अनुशासित रखने की है. दो-ढाई लाख की भीड़ वॉलंटियर्स अनुशासित नहीं कर सकते. पुलिस के लिए भी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल होता है. जुलूस में डीजे बजाना, तलवार, लाठी-डंडा के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक है. फिलहाल शहर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. लगातार शहर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. शहर में जुलूस के लिए लाइसेंस का आवेदन नहीं मिला है.

बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन की ओर से 200 लोगों की अनुमति दी जा रही है. इसमें 20 लोगों का आधार कार्ड जमा करने का निर्देश दिया गया. पिछले साल हुई घटना का हवाला दिया जा रहा है. इसी सभी नियम को लेकर इस बार विशाल शोभायात्रा बिहार शरीफ में नहीं निकाली जाएगी. गाइडलाइन का पालन करना असंभव है.

यह भी पढ़ें- Gopal Mandal: नीतीश कुमार की पार्टी में गड्ढा! JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- 'मैंने विरोध कर दिया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget