एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर क्यों दे रहे विवादित बयान? नित्यानंद राय ने मकसद का किया 'खुलासा'!

Bihar Education Minister: नित्यानंद राय ने कहा कि साइनाइड से तुलना के लायक आरजेडी है, जिसे अपराधियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए जाना जाता है.

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand rai) ने शुक्रवार (15 सितंबर) को बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के उस विवादित बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) जैसे ग्रंथ की तुलना कथित तौर पर ‘पोटेशियम साइनाइड’ से की है. बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि मंत्री का बयान ‘बीमार मानसिकता को दर्शाता’ है. कहा कि मकसद है ‘समाज के एक तबके का तुष्टिकरण करना’.

शिक्षा मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘उनके बयान से ना केवल हिंदुओं को ठेस पहुंची है, बल्कि यह समाज के उस तबके के लिए भी नुकसानदायक है जिसका तुष्टिकरण करने का प्रयास मंत्री ने किया है.’’ बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जाति व्यवस्था की आलोचना करते हुए कथित तौर पर विवादित बयान दिया था.

'घमंडिया गठबंधन का रुख बेनकाब हो गया'

नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘साइनाइड से तुलना के लायक आरजेडी है जिसे अपराधियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) सहित उसके सभी सहयोगी दल ऐसा ही करते हैं.’’   उन्होंने कहा कि ‘घमंडिया’ गठबंधन का रुख बेनकाब हो गया है और देश के लोग इसके सभी सदस्य दलों को अगले लोकसभा चुनाव में दंडित करेंगे.

श्रवण कुमार ने भी शिक्षा मंत्री के बयान पर जताई असहमति

शिक्षा मंत्री ने कथित तौर पर गुरुवार देर शाम यह टिप्पणी की और इससे तब हंगामा मच गया जब एक वीडियो क्लिप (जिसकी प्रामाणिकता का सत्यापन पीटीआई-भाषा स्वतंत्र रूप से नहीं कर सका है) सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दलों जैसे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) ने भी इसकी आलोचना की है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपने कैबिनेट सहयोगी के बयानों पर असहमति जताते हुए कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Ramcharitmanas Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री पर गजब फायर हुए अश्विनी चौबे, विवादित बयान पर ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget