एक्सप्लोरर

Bihar News: BJP विधायक ललन कुमार ने विधानसभा में उठाई मांग, कहा- 'रामविलास को मिले भारत रत्न'

BJP MLA Lalan Kumar: पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी विधायक ललन कुमार मंगलवार को सदन में बोल रहे थे. भारत रत्न की इस मांग पर लोजपा रामविलास की पार्टी ने धन्यवाद दिया है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार ने इस साल पहली बार पांच शख्सियतों को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की घोषणा की है. इनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, बिहार के जननायक नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं. अब अन्य शख्सियतों को भी भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है.

मंगलवार (20 फरवरी) को बिहार विधानसभा में बीजेपी के विधायक ललन कुमार ने पूर्व मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ दलित नेता के रूप में पहचान रखने वाले रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. बीजेपी विधायक ने सदन में मांग की है कि केंद्र सरकार को सिफारिश की जाए और रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न मिले.

पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी विधायक ललन कुमार ने बिहार विधानसभा में अपनी मांग को रखते हुए कहा, "मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि झोपड़ी से सदन तक गरीबों के लिए मशाल जलाने वाले, दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचितों के नेता, राष्ट्रीय राजनीति के सितारे पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए भारत सरकार से सिफारिश करे."

ललन कुमार की मांग पर पार्टी ने दिया धन्यवाद

विधायक ललन कुमार की इस मांग पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता विनित सिंह ने उन्हें धन्यवाद दिया. कहा कि यह मांग उठानी चाहिए थी और निश्चित रूप से रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान दूसरे आंबेडकर के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने दलित और शोषित लोगों को न सिर्फ उठाने का काम किया बल्कि सामान्य वर्ग के लोगों में भी दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है. वह देश के एक नायक के रूप में थे. उन्हें भारत रत्न अवश्य मिलना चाहिए. ललन कुमार को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आज बिहार विधानसभा में इसकी पहल की है.

यह भी पढ़ें- '...सिर्फ 'माई', 'बाप' का कहीं पता नहीं', तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' पर आया सुशील मोदी का रिएक्शन

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget