एक्सप्लोरर

'...सिर्फ 'माई', 'बाप' का कहीं पता नहीं', तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' पर आया सुशील मोदी का रिएक्शन

Sushil Kumar Modi Reaction on Jan Vishwas Yatra: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी हिसाब दें कि गरीबों के वोट लेकर उनके माता-पिता ने कैसे सात पुश्तों के लिए संपत्ति बटोर ली?

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मंगलवार (20 फरवरी) को बयान जारी करते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि आरजेडी केवल माई (एम-वाई) की पार्टी है, इसलिए तेजस्वी यादव की यात्रा में बस यही दो समुदाय दिखा, बाप (बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी, पुअर) गायब था.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में आरजेडी को जब भी सरकार बनाने का मौका मिला, केवल दो समुदाय का खास ख्याल रखा गया. संजय यादव को राज्यसभा भेजा गया. यह पार्टी एम-वाई से बाहर के कुछ लोगों पर नाम के लिए कृपा करती भी है, तो उन्हें जल्द ही किनारे लगा देती है.

सुशील मोदी ने कहा- 'हिसाब दें तेजस्वी'

अपने बयान में आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगड़े समाज के रघुवंश प्रसाद सिंह को आरजेडी ने "एक लोटा रानी" कह कर ऐसा अपमानित किया कि उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था. कहा कि तेजस्वी अपनी यात्रा में बताएं कि वे 29 साल की उम्र में वे पटना से दिल्ली तक 53 बहुमूल्य संपत्ति के मालिक कैसे बन गए? हिसाब दें कि गरीबों के वोट लेकर उनके माता-पिता ने कैसे सात पुश्तों के लिए संपत्ति बटोर ली?

'लालू-राबड़ी के 15 साल से करें तुलना'

बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 17 साल पर जनता को बिंदुवार जवाब देना चाहिए. आरजेडी के कुशासन में सड़कें जर्जर थीं, दिनदहाड़े हत्याएं होती थीं, फिरौती के लिए अपहरण होते थे, शाम के बाद बाजार बंद हो जाते थे और गांव लालटेन युग में जी रहे थे.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद कुछ वर्षों को छोड़ कर 17 साल में तेज ढांचागत विकास हुआ. फोरलेन सड़क, मेगा ब्रिज, गांवों में बिजली, कृषि रोड मैप, मेडिकल कालेज, उच्च शिक्षा संस्थान-लगभग हर क्षेत्र में लोगों ने विकास को अनुभव किया. राहुल गांधी की तरह तेजस्वी यादव की यात्रा भी राजनीतिक तमाशा साबित होगी. इसका कोई असर नहीं होगा.

बता दें कि तेजस्वी ने मंगलवार को जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. उन्होंने मुजफ्फरपुर में लोगों से कहा कि आरजेडी सिर्फ 'माई' (MY) की पार्टी नहीं बल्कि 'बाप' (BAAP) की पार्टी है. इसी पर सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें- 'MY' के साथ-साथ 'BAAP' की पार्टी है... मुजफ्फरपुर में गरजे तेजस्वी यादव, समझिए क्या तर्क दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget