एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात: पिता की बरसी के लिए पीएम, सोनिया और नीतीश को भी किया आमंत्रित

पशुपति पारस के घर पहुंचकर चिराग पासवान ने अपने चाचा के पैर छुए और निमंत्रण पत्र सौंपा. पशुपति पारस के करीबियों का कहना है कि उनके 12 सिंतबर के आयोजन में शामिल होने की संभावना है.

पटना: बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी और पासवान परिवार के बीच चल रहे झगड़े के बीच एक बड़ी खबर आई है. मंगलवार को चिराग पासवान ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के घर जाकर ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात का एक खास मकसद था. चिराग पासवान अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली बरसी में शामिल होने के लिए अपने चाचा को आमंत्रित करने उनके घर गए थे. 12 सिंतबर को पटना में रामविलास पासवान की पहली बरसी आयोजित की गई है. 

एलजेपी में फूट के बाद चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच ये पहली मुलाकात है. पार्टी में टूट के अगले दिन जब चिराग पासवान पारस के घर पहुंचे थे तो दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी. सूत्रों के मुताबिक, पारस के घर पहुंचकर चिराग पासवान ने अपने चाचा के पैर छुए और निमंत्रण पत्र सौंपा. चिराग पासवान के नाम से छपे इस निमंत्रण पत्र में पशुपति पारस और उनके पुत्र यशराज के साथ-साथ सांसद प्रिंस राज और उनके भाई का भी नाम लिखा है. पशुपति पारस के करीबियों का कहना है कि उनके 12 सिंतबर के आयोजन में शामिल होने की संभावना है. 

12 सिंतबर के आयोजन के लिए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अपने धुर विरोधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रण पत्र दिया है. साथ ही, लालू यादव को भी बरसी के आयोजन में आमंत्रित किया गया है. रामविलास पासवान की मृत्यु पिछले साल 8 अक्टूबर को हुई थी.

ये भी पढ़ें-
बिहार: रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर कम होगी चाचा-भतीजे की दूरी! चिराग ने दिया ये इशारा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बोला, RSS का एजेंडा- भाई को भाई से लड़ाओ, BJP की नीति सत्ता पर कब्जा करना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget