एक्सप्लोरर

Ram Navami 2025: रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर में 66 लाख के नैवेद्यम बेचने का लक्ष्य, जानें क्या है विशेष तैयारी 

Mahavir Mandir: भक्तों की सुविधा के लिए महावीर मंदिर के जरिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक लोहे के रेलिंग के साथ पंडाल बनाया जा रहा है.

Patna News: हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार रामनवमी इस बार छह अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा. उस दिन ज्यादातर लोगों की इच्छा रहती है कि पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर का दर्शन अवश्य करें. इसे लेकर पटना महावीर मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है. मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों लोग महावीर मंदिर में दो विग्रह वाले हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचेंगे.

 तिरूपति के कारीगर तैयार करेंगे नैवेद्यम

इसे लेकर महावीर मंदिर के सामने से लेकर वीर कुंवर सिंह पार्क के भीतर तक कुल 13 नैवेद्यम काउंटर लगाए जाएंगे. तिरूपति के कारीगर के जरिेए 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया गया है. मंदिर प्रशासन को इस बार सिर्फ रामनवमी के दिन 66 लाख का नैवेद्यम बेचने का लक्ष्य है.
भारत सरकार का भोग सर्टिफिकेट प्राप्त नैवेद्यम महावीर मंदिर का मुख्य प्रसाद है.

महावीर  मंदिर के नैवेद्यम प्रभारी आर शेषाद्री ने बताया कि रामनवमी के लिए 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जाएगा. तिरुपति के लगभग 100 दक्ष कारीगरों की टीम गाय के शुद्ध घी में नैवेद्यम तैयार करेगी. महावीर मंदिर के अधीक्षक के सुधाकरन ने बताया कि हनुमानजी के दो विग्रहों वाले पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर महावीर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के दर्शन और नैवेद्यम प्रसाद चढ़ाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं.

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महावीर मंदिर के जरिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक लोहे के रेलिंग के साथ पंडाल बनाया जा रहा है. भक्तों के लिए महावीर मन्दिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक बन रहे टेंट मार्ग में सैकड़ों लाइट और पंखे लगाए जा रहे हैं. रामनवमी के दिन भक्तों के लिए रास्ते भर कई जगहों पर पानी और शरबत की व्यवस्था रहेगी. जगह-जगह चलंत शौचालय की व्यवस्था की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की ओर से उस दिन करीब दो लाख भक्तों को हनुमान चालीसा किताब दी जाएगी. रामनवमी के दिन भक्तों की सहायता के लिए महावीर मंदिर के जरिए 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी और लगभग एक हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे. महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क से आगे तक दो किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन में इंतजार करने वाले भक्तों को गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के लाइव दर्शन के लिए जगह-जगह कुल 14 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे. 

मंदिर के आस पास सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर और उसके आस पास सीसीटीवी कैमरे से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. रामनवमी के दिन जिला प्रशासन से पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाने का अनुरोध किया गया है. के सुधाकरण ने बताया कि इस बार ड्रोन से फूल की वर्षा करने की अनुमति नहीं मिली है. इसलिए मंदिर में विधवत तौर पर पूजा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 30 KM की दूरी अब हो जाएगी गई 5 KM, गया के टनकुप्पा प्रखंड के लोगों को मिली ये सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget