एक्सप्लोरर

मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?

राजद सांसद मनोज झा ने बिहार MLC चुनाव पर भाजपा पर तंज कसा. कहा बिना अतिरिक्त मदद के वे लड़ नहीं सकते. उन्होंने निष्पक्ष मतदान की मांग की है.

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बिना अतिरिक्त मदद के वे चुनाव जीत नहीं सकते. 

मनोज झा ने कहा कि मतदान हो रहे हैं. लेकिन कल रात एसटीएफ आ गई तो लगा कि हां, यह चुनाव है. बिना अतिरिक्त मदद के आप लड़ ही नहीं सकते. ज्ञानेश कुमार नहीं तो यह सही है. बचे 6-7 घंटों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराइए. रिग मत करिए. यही अपेक्षा है. 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'

पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा  

दरअसल, देर रात पटना में बड़ा विवाद हुआ. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी संजीव सिंह के घर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई. प्रशासन को सूचना मिली थी कि चुनाव प्रभावित करने के लिए कुछ लोग उनके घर जा रहे हैं. थाना प्रभारी का कहना था कि डॉ संजीव के घर में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो होने वाले मतदान के दिन चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं.

प्रत्याशी ने गेट नहीं खोला  

संजीव सिंह ने पुलिस के लिए घर का गेट नहीं खोला. उन्होंने पूछा कि बिना सर्च वारंट के पुलिस क्यों पहुंची. उन्होंने कहा कि फर्जी शिक्षक वोटरों का मुद्दा हम उठा रहे हैं. इसलिए सरकार डरी हुई है. आवाज दबाना चाहती है. हम डरेंगे नहीं, हम जीतेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि अभी 1200 से अधिक फर्जी वोटर हैं. 

निष्पक्ष चुनाव की मांग  

मनोज झा ने साफ कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए. किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. राजद प्रत्याशी ने भी सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. चुनाव का माहौल गर्माया हुआ है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
समस्तीपुर में ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी में LIVE वारदात कैद
समस्तीपुर में ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी में LIVE वारदात कैद
बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget