एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी गठबंधन में CM नीतीश से ज्यादा मजबूत हैं ये तीन नेता? सुशील मोदी ने कह दी बड़ी बात

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील मोदी ने मंगलवार को बयान जारी किया. कहा कि भारत को प्रभावी नेतृत्व और कड़े फैसले लेकर उसे लागू करने वाली स्थायी सरकार देना सबके बूते की बात नहीं.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में एनडीए के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेता पूरी तैयारी में हैं. आज बुधवार (13 सितंबर) को दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक होने वाली है. इंडिया गठबंधन से चेहरा जो भी रहे लेकिन बीजेपी का दावा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सामने कोई नहीं टिकेगा. मंगलवार (12 सितंबर) को बयान जारी करते हुए सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बड़ी बात कही है.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जी-20 के सफल नेतृत्व और 30 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करते हुए तेज विकास के साथ भारत को विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न कोई विकल्प है, न विपक्ष में कोई उनसे मुकाबला करने लायक है. नीतीश कुमार एक तरफ कहते हैं कि पीएम बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं और दूसरी तरफ अपनी दावेदारी के पक्ष में समर्थकों से नारे लगवाते हैं.

'चंद्रशेखर, देवगौड़ा, गुजराल जैसा प्रधानमंत्री नहीं चाहता देश'

सुशील मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार दावेदार नहीं हैं तो उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पीएम-पद के लिए नीतीश कुमार का बायोडाटा क्यों जारी कर रहे हैं? कई बार सांसद-मंत्री-मुख्यमंत्री रहने वाले ईमानदार-सक्षम लोग तो बहुत हैं, लेकिन भारत को प्रभावी नेतृत्व और कड़े फैसले लेकर उसे लागू करने वाली स्थायी सरकार देना सबके बूते की बात नहीं. देश फिर से चंद्रशेखर, देवगौड़ा, गुजराल जैसा प्रधानमंत्री नहीं चाहता.

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी विपक्षी गठबंधन में द्रमुक के बाद चौथे नंबर पर है. पीएम पद के लिए उनसे पहले तीन बड़े दावेदार हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में परफॉर्मेंस के आधार पर कांग्रेस (राहुल गांधी), टीएमसी (ममता बनर्जी) और अरविंद केजरीवाल के दावे जेडीयू से ज्यादा मजबूत हैं. नीतीश कुमार को सपने देखने की बजाय बिहार की सेवा करते रहने के अपने वादे पर टिके रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance: कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में JDU से कौन होगा शामिल? CM नीतीश ने इस नेता पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget