एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: 'राहुल गांधी की वापसी से कांग्रेस खुश हो लेकिन...', सुशील कुमार मोदी ने कहा- ये 3 बड़े नेता हुए दुखी

Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद बयानबाजी शुरू हो गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने बड़ी बात कही है.

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता सोमवार (7 अगस्त) को बहाल कर दी गई है. 'मोदी सरनेम' (Modi Surname) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की है. सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद भी पहुंचे. संसद पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गांधी प्रतिमा को नमन किया. अब राहुल गांधी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बड़ा बयान दिया.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की वापसी से कांग्रेसी भले ही खुश हो रहे हों लेकिन उनके सहयोगी दुखी हैं. सुशील मोदी ने तीन नेताओं का नाम लिया और कहा कि शरद पवार, ममता बनर्जी और सबसे ज्यादा नीतीश कुमार दुखी हैं. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इन सबके सपने टूट गए हैं.

कांग्रेस खुश तो बीजेपी हमलावर

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा- "हम सदन में उनका दोबारा स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. इससे हमारी रैंक मजबूत होगी. कल अविश्वास प्रस्ताव आ रहा है, इससे हमारे तर्कों को बल मिलेगा कि इस सरकार ने भारत का विश्वास क्यों खो दिया है. मुझे पूरा यकीन है कि वे (राहुल गांधी) अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे."

बीजेपी सांसद का तंज- मनोरंजन आ गया

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद बीजेपी मजे ले रही है. राहुल गांधी को लेकर जब बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चलो मनोरंजन वापस आ गया.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर इंडिया गठबंधन के नेताओं में खुशी का माहौल है. बता दें कि मार्च 2023 में राहुल गांधी को निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- 'मोदी सरकार क्या विपक्ष और जनता की एकजुटता से घबरा गई?', राहुल गांधी का नाम लेते हुए तेजस्वी का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget