एक्सप्लोरर

'चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे- वोट चोर गद्दी छोड़', PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की. वोट चोरी मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी.

राजधानी पटना में सोमवार (01 सितंबर, 2025) को वोटर अधिकार यात्रा का समापन हो गया. इस मौके पर विपक्ष के नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "बिहार में एक नया नारा चला है 'वोट चोर गद्दी छोड़' जो लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर उन्होंने आगे कहा, "चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़."

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था… तकरीबन एक करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं... हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए... क्यों? क्योंकि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की... बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी."

तेजस्वी यादव बोले- ऐतिहासिक रही यात्रा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "ये पूरी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक रही है. पूरा पटना भर चुका है... आम आवाम जाग चुकी है जो अब इन बेइमानों को गद्दी से और सत्ता से हटाएगी. जो लोग लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा."

उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "...ये डबल इंजन की सरकार 6 महीने के बाद नहीं रहेगी और जो नई सरकार आएगी वह गरीबों की सरकार होगी, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की सरकार होगी." पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं. आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे... "

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget