एक्सप्लोरर

Radha Mohan Singh: 'निषादों की बात करते हैं तो...', राधा मोहन सिंह ने मुकेश सहनी को दिया खुला चैलेंज

Radha Mohan Singh News: सोमवार को जिला के कोटवा हाईस्कूल के मैदान में विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसी में राधा मोहन सिंह ने यह बयान दिया है.

Radha Mohan Singh Attacks on Mukesh Sahani: पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को खुला चैलेंज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि मुकेश सहनी निषादों के आरक्षण की बात करते हैं तो तीनों सीट निषाद भाइयों के लिए आरक्षित कर दें.

बीते सोमवार (08 अप्रैल) को जिला के कोटवा हाईस्कूल के मैदान में विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में राधा मोहन सिंह ने यह बयान दिया है. राधा मोहन सिंह ने कहा कि अपने क्षेत्र में वीआईपी की ओर से उम्मीदवार आने वाला है. मुझे पूरा विश्वास है मुकेश सहनी इस बार गलती नहीं करेंगे.

राधा मोहन सिंह ने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में हम लोगों ने चार सीट उनको (मुकेश सहनी) दी थी, लेकिन एक भी सीट निषाद को उन्होंने नहीं दिया. इस बार तीन सीट (लोकसभा चुनाव में) मिली है. निषादों की बात करते हैं, तो तीनों सीट निषाद भाइयों के लिए आरक्षित कर दें. बड़ा सौभाग्य होगा.

निषादों की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दी सलाह

आगे उन्होंने कहा, "मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि मेरे क्षेत्र में भी वीआईपी के लिए काम करने वाले बहुत सारे नेता हैं. वीआईपी की जिलाध्यक्ष हैं निर्मला सहनी जी. प्रदेश की महिला सदस्य हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ थैली और थैला के पीछे ना पड़ के वीआईपी निश्चित रूप से निषाद भाई की प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे."

बता दें कि राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि मोतिहारी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को लड़ाया जा सकता है. हो सकता है कि वीआईपी से मौका दे दिया जाए. मोतिहारी सीट महागठबंधन में मुकेश सहनी को दी गई है. दूसरी ओर मुकेश सहनी ने पहले ही एलान कर दिया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. तीनों सीटों पर उनके उम्मीदवार उतरेंगे. 

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: लालू-नीतीश नहीं... प्रशांत किशोर ने बताया बिहार में किसके लिए काफी संभावनाएं, पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget