एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: लालू-नीतीश नहीं... प्रशांत किशोर ने बताया बिहार में किसके लिए काफी संभावनाएं, पढ़ें रिपोर्ट

Prashant Kishor Prediction: प्रशांत किशोर ने कहा कि वह पहले राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को जो सलाह दे रहे थे अब वह लोगों से सीधे संवाद करके वह बातें बता रहे हैं.

Prashant Kishor News: बिहार में राजनीतिक दृष्टिकोण से संभावनाओं को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में एक नई पार्टी के लिए असीम संभावनाएं हैं क्योंकि लालू प्रसाद (Lalu Prasad) या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व एवं लगभग समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन के 35 साल के शासन के बाद राज्य में ‘‘जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर’’ है.

दरअसल प्रशांत किशोर की यह टिप्पणी तब आई है जब उनके गृह राज्य बिहार में जारी उनकी ‘जन सुराज’ यात्रा अगले साल के उत्तरार्ध में विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक दल के गठन के साथ समाप्त होने की उम्मीद है. पीके ने कहा कि एक बार दल का गठन होने पर हर चुनाव लड़ा जाएगा.

'राज्य में नई पार्टी के लिए अधिक जगह'

यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार में दो मजबूत क्षेत्रीय दलों - लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के अलावा भारतीय जनता पार्टी, वाम दल और कांग्रेस की मौजूदगी के बावजूद एक और राजनीतिक दल के लिए जगह है? इस पर प्रशांत किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में (नई पार्टी के लिए) अधिक जगह है.

पीके ने कहा, "लगभग 35 वर्षों से राज्य में लालू और नीतीश के इर्द-गिर्द गठबंधन बनते रहे हैं और इन दोनों की विचारधारा कमोबेश समान है. सामाजिक न्याय, समाजवाद और ‘जंगल राज’ जैसे मुद्दे इन वर्षों में छाए रहे हैं. वहां (बिहार) जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है. इन 35 वर्षों में कोई बुनियादी बदलाव नहीं हुआ है. मेरे हिसाब से तो (एक नई पार्टी के लिए) काफी संभावनाएं हैं."

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ यात्रा के घोषित लक्ष्यों में से एक यह भी है कि इससे जुड़े लोग एक राजनीतिक पार्टी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि एक बार ऐसी पार्टी आकार ले लेगी, तो वह हर चुनाव लड़ेगी. बिहार में जन सुराज यात्रा शुरू करने से पहले कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बना चुके प्रशांत किशोर ने कहा कि वह पहले राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को जो सलाह दे रहे थे अब वह लोगों से सीधे संवाद करके वह बातें बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- KK Pathak News: केके पाठक ने लिया बड़ा एक्शन, 1,434 प्रधानाध्यापकों की रोकी सैलरी, वेतन भी कटेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget