एक्सप्लोरर

ललन सिंह पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला, मां और पत्नी का नाम लेते हुए पूछ दिया ये सवाल

Rabri Devi on Lalan Singh: राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू सभी बेशर्मी भरी बातें करते हैं. नीतीश कुमार को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए.

Rabri Devi Targets Lalan Singh: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर बड़ा हमला किया है. ललन सिंह के एक बयान पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने सदन के बाहर गुरुवार (25 जुलाई) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं कि वह दूसरी महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं?

बीजेपी और जेडीयू दोनों पर साधा निशाना

राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष के नेताओं को निशाने पर लिया. कहा कि बीजेपी और जेडीयू सभी बेशर्मी भरी बातें करते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि बीते बुधवार (24 जुलाई) को सदन में आरजेडी विधायक रेखा देवी को सीएम ने फटकरा लगा दी थी. कहा था, "अरे महिला हो कुछ जानती हो जो बोल रही हो. कहां से आई हो. 2005 के बाद हम ही ना महिलाओं को आगे बढ़ाए हैं."


ललन सिंह ने इस तरह कसा था तंज
 
बता दें कि केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान देते हुए यह कहा था कि उनको (राबड़ी देवी) बजट कहां से समझ में आएगा. दस्तखत कितना लंबा करती हैं. ललन सिंह का ये बयान बीते मंगलवार (23 जुलाई) का है. ललन सिंह के इसी बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में राबड़ी देवी ने आज (25 जुलाई) पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है.
 
गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बजट पेश होने के बाद यह कहा था कि केंद्र सरकार ने बिहार को जो दिया है वह सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए है. अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार को इसलिए ज्यादा पैसा दिया गया ताकि नीतीश कुमार भाग ना सकें. ललन सिंह ने राबड़ी देवी के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP विधायक को लग रहा डर, ललन पासवान बोले- 'मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए', क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget