एक्सप्लोरर

बिहार में BJP विधायक को लग रहा डर, ललन पासवान बोले- 'मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए', क्या है पूरा मामला?

Lalan Paswan: ललन पासवान ने कहा कि कुछ दिन नक्सलियों ने धमकी दी थी. 20 लाख फिरौती मांगी थी. धमकी देने वाले को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई.

BJP MLA Lalan Paswan: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार है लेकिन सरकार में शामिल बीजेपी के एक विधायक को डर लग रहा है. गुरुवार (25 जुलाई) को बीजेपी के विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने मीडिया से कहा कि उन्हें बिहार में डर लग रहा है. उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए. जान का खतरा है. पुलिस सुनती नहीं.

बीजेपी विधायक ललन पासवान ने कहा, "हम भयभीत हैं. निरंतर धमकी नक्सलियों, पत्थर माफिया से मिल रही है. फिरौती मांगी जा रही है. कई विधायकों का यही हाल है. डर से वह लोग बोल नहीं रहे हैं लेकिन मैं बोलूंगा. सुरक्षा बढ़ाने के बजाए मेरी सुरक्षा और घटा दी गई. अपराधियों में पुलिस का डर नहीं. पुलिस अपराधियों की मिलीभगत है."

मामले में कर दी गई लीपापोती: बोले बीजेपी विधायक

बातचीत में विधायक ललन पासवान ने कहा कि कुछ दिन पहले भी नक्सलियों ने हमको धमकी दी थी. 20 लाख फिरौती की मांग की थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. हम सीएम नीतीश कुमार और भागलपुर के एसएसपी से भी मिले. भागलपुर के एसएसपी ने एसडीपीओ 2 को इस पूरे मामले को देखने को कहा था. ललन सिंह ने कहा कि जिस फोन से धमकी दी गई वह फोन और जिसका फोन था उसको 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. एसडीपीओ 2 ने मामले में लीपापोती कर दी. कोई कार्रवाई नहीं हुई.

सीएम नीतीश के पास है गृह विभाग

ललन पासवान ने आगे कहा, "बॉर्डर इलाके में मेरा क्षेत्र पीरपैंती है. वहां पर अवैध स्टोन का कारोबार होता है. भंडारण होगा. स्टोन माफिया हमारे घर पर हमला करता है, लेकिन फिर कार्रवाई के नाम पर पदाधिकारियों ने लीपापोती कर दी. जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं रहेंगे व उनका परिवार तो जनता का काम हम लोग कैसे कर पाएंगे?" बता दें बिहार में गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास है.

यह भी पढ़ें- NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के लिए टेंशन वाला बयान! प्रशांत किशोर बोले- 'अगर पीतल और सोना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget