एक्सप्लोरर

'जूते की माला, मुंह काला और गायों का गोबर', जगदीश देवड़ा पर बरसे पप्पू यादव, कहा- महापाप किया

Jagdish Devda: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है'. वो कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ शिकायत करेंगे.

MP Pappu Yadav: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राज्य के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी भूचाल ला दिया. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश, देश की सेना और जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं. उनके इस बयान पर विपक्ष ने बीजेपी और मोदी सरकार पर चौतरफा हमला किया है. कांग्रेस नेता और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भी इस बयान की सख्त लहजे में निंदा की है. 

जगदीश देवड़ा पर पप्पू यादव का जोरदार हमला

सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि "बीजेपी का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा भारतीय सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक. इसको बीच चौराहे पर जूते की माला पहना कर मुंह काला कर गधे पर घुमाने की जरूरत है. इसने जो महापाप किया है, इसे सौ गायों का गोबर भी निगलाया जाय तब भी पाप न मिटेगा!" 

'बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया'

वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है'. वो कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ शिकायत करेंगे. बता दें कि ये विवादित बयान जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया है. वहीं जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों के जरिए प्रसारित खबर पूरी तरह से भ्रामक है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'चुनावी नौटंकीबाज लोग...', विजय सिन्हा ने विपक्ष के इन दो नेताओं को बता दिया अराजकता का सूचक

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget