एक्सप्लोरर

Bihar: पूर्णिया को उप-राजधानी बनाने और हाईटेक एयरपोर्ट की मांग पर अड़े पप्पू यादव, कहा- 'जल्द पूरा होगा वादा'

Bihar News: पप्पू यादव कहा कि केंद्र सरकार से जो भी वादे किए वो पूरे हो चुके है. उन्होंने अब हाईटेक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, उप-राजधानी का दर्जा, हाई कोर्ट बेंच और जीएसटी छूट की मांग की है.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोमवार (15 सितंबर) को एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनका संकल्प सिर्फ हवाई अड्डे को रेलवे से जोड़ने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अब पूर्णिया और पूरे सीमांचल के विकास के लिए कई नए प्रस्ताव रखे हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने पुराने वादे पूरे किए हैं और अब जनता के हितों के लिए नई मांगें रख रहे हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में एक हाईटेक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनना चाहिए. उन्होंने इसे सीमांचल के विकास और रोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक बताया. उनका कहना है कि एयरपोर्ट बनने से न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

पूर्णिया को उप-राजधानी बनाने का आग्रह

उन्होंने पूर्णिया को बिहार की 'उप-राजधानी' बनाने की मांग की. पप्पू यादव का कहना है कि सीमांचल की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया को प्रशासनिक दृष्टि से विशेष महत्व मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि उप-राजधानी बनने से यहां के लोगों को सरकारी सुविधाएं और सेवाएं अधिक आसानी से मिल सकेंगी.

हाई कोर्ट बेंच और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत

अपने संबोधन में सांसद ने पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की. उन्होंने कहा कि सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को न्याय पाने के लिए पटना तक लंबा सफर तय करना पड़ता है, जिसे कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर न्यायालय की व्यवस्था जरूरी है. साथ ही, उन्होंने पूर्णिया में एम्स (AIIMS) की स्थापना का भी आग्रह किया ताकि यहां के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

जीएसटी से राहत और क्षेत्रीय विकास

पप्पू यादव ने मखाना और तिलकुट जैसे क्षेत्रीय उत्पादों से जीएसटी खत्म करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक उद्योगों को कर से मुक्त करने से न केवल किसानों और छोटे व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि इन उत्पादों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार भी बढ़ेगा. इसके अलावा उन्होंने कोसी क्षेत्र में एक मजबूत बांध बनाने की मांग रखी, जिससे बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

सीमांचल की जनता की जीत

एएनआई से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह सब सीमांचल और कोसी क्षेत्र की जनता की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर ये मांगें पूरी होती हैं तो यह न केवल पूर्णिया बल्कि पूरे बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget