एक्सप्लोरर

Pappu Yadav News: 'अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, सिर्फ वोट के लिए सेना की शहादत का इस्तेमाल करेंगे,' पप्पू यादव का केंद्र पर हमला

Pappu Yadav: पंजाब के रहने वाले अग्निवीर अमृतपाल की मौत पर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने भारत सरकार की घोर निंदा की है.

पटना: जम्मू कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान 19 वर्षीय अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने प्राण न्योछावर कर दिए. सेना की ओर से सलामी नहीं दिए जाने पर यूपी और बिहार में सियासत गरमा गई है. बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, यूपी के आरएलडी नेता जयंत चौधरी के बाद अब जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने शनिवार (14 अक्टूबर) को ट्टीट कर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं.

जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party)  के प्रमुख पप्पू यादव ने ट्टीट कर लिखा कि "अग्निवीर जवान अमृतपाल सिंह देश के लिए शहीद हो गए, लेकिन वह अग्निवीर थे, इसलिए उन्हें शहीद का दर्जा बीजेपी सरकार ने नहीं दिया. उन्हें सलामी नहीं दी जाएगी. एक प्राइवेट एंबुलेंस से शव भिजवा दिया गया. सिर्फ वोट के लिए सेना की शहादत का इस्तेमाल करेंगे! छी!"

अमृतपाल की मौत पर पंजाब में शोक की लहर  

दरअसल, पंजाब के रहने वाले अमृतपाल पिछले साल दिसंबर में अग्निवीर में भर्ती हुए थे. इस साल 10 अक्टूबर को अमृतपाल ने ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. अमृतपाल की मौत की खबर सुनकर पूरे पंजाब में शोक का माहौल है. अमृतपाल का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान उनके गांव पहुंचे लेकिन बिना सलामी दिए ही वापस चले गए.

पप्पू यादव ने किया भारत सरकार की घोर निंदा

वहीं सेना के जवानों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सरकार की नीति का हवाला दे दिया. इसके बाद अग्निवीर को शहीद का दर्जा न दिए जाने को लेकर पंजाब में कांग्रेस और यूपी में आरएलडी ने केंद्र सरकार को घेरा है. अब बिहार में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने इस घटना को लेकर भारत सरकार की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि ऐसा मैंने सोचा नहीं था.

ये भी पढ़ें: Sitamarhi News: प्रशांत किशोर बोले- 'नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाइए वरना आपके बच्चों का जीवन भीख मांगते बीतेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget