एक्सप्लोरर

Indian Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छठ पर्व पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें रूट

Puja Special Train: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे कई रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. इससे फेस्टिवल सीजन में लोगों को घर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी.

समस्तीपुर: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते सहरसा से अम्बाला कैंट और रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते रक्सौल से आनंद विहार के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी.

छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए पूर्व मध्‍य रेल की ओर से सहरसा से अम्बाला कैंट तथा रक्सौल से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी सं. 05577/05578 सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल

गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन शनिवार को 23.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05578 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को अंबाला कैंट से 03.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार को 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सिमरी, बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल में स्लीपर क्लास के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे. 

गाड़ी सं. 05531/05532 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल

गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 22:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सोमवार को 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05532 आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन मंगलवार को 14.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क वीरेंद्र कुमार ने दी. 

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav News: 'अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, सिर्फ वोट के लिए सेना की शहादत का इस्तेमाल करेंगे,' पप्पू यादव का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget