एक्सप्लोरर

Protection From Lightning: आकाशीय बिजली से जा सकती है जान, इससे बचने के लिए बारिश के समय भूलकर भी न करें ये काम

Lightning Strike Prevention: बारिश के समय में आकाशीय बिजली का गिरना आम बात है, लेकिन यह जानलेवा भी हो सकता है. इससे बचने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखें.

पटना: मानसून का सीजन शुरू हो चुका है और बिहार के कई जिलों में बारिश के दौरान लोगों की मौत की सूचना भी आने लगी है. बिहार में इस साल प्री मानसून बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी है. एक जानकारी के मुताबिक, देश में हर साल बिजली गिरने से लगभग तीन हजार लोगों की मौत होती है. हम इन घटनाओं पर रोक तो नहीं लगा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी सावधानियां जरूर बरत सकते हैं जिससे कि हम अपने आप को सुरक्षित रख सकें.

मौसम वैज्ञानियों की मानें तो जब भी तेज बारिश होती है या आंधी आती है या तो हमें किसी ठोस संरचना के अंदर आश्रय लेना चाहिए. भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं का सीधा संबंध जलवायु परिवर्तन से है. कई लोग बारिश के दौरान भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से चिपके रहते हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए बारिश के दौरान रेडियो, टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप का उपयोग न करें.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में भी बना नया कीर्तिमान, मात्र 98 घंटे में कोचस-मोहनिया के बीच 38 किमी लंबे सड़क का हुआ निर्माण

आकाशीय बिजली से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

  • बारिश, आंधी और वज्रपात के समय कांच की खिड़की, टिन के छत, कच्चे मकान से दूर रहें.
  • वज्रपात के समय अगर आप पानी में हैं तो तुरंत बाहर आए तथा लगातार गिरते पानी के संपर्क से बचें. कभी भी स्विमिंग पूल में प्रवेश न करें. बर्तन धोने, नहाने आदि से बचें.
  • यदि आप किसी पर्वतीय स्थानों पर घूमने गए हैं तो चट्टानों से दूर रहें.
  • अगर आप खुली जगह (जैसे- खेत, मैदान या छत) पर हैं तो कान पर हाथ रखकर एड़ियों को आपस में मिलाकर जमीन पर बैठ जाए.
  • बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें. रेडियो, टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप, फ्रीज, ड्रायर, एयर कंडीशनर जैसे बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी चीज का उपयोग न करें.
  • किसी बिजली या टेलिफोन के खंभे के पास खड़े न हो.
  • किसी दीवार के सहारे टेक लगाकर खड़े न रहें.
  • किसी भी पेड़ के पास खड़े न रहें.
  • कॉर्डेड फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें. हालांकि, इस दौरान ताररहित या सेल्युलर फोन का उपयोग करना सुरक्षित हो सकता है.

आप इन बातों का ध्यान रखकर आकाशीय बिजली के प्रभाव से खुद को बचा सकते हैं. वैसे तेज बारिश या आंधी के दौरान बहुत जरूरी न हो तो घर पर ही रहें और खासकर बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें- Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव पर बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, हमलोगों को पूरा भरोसा है... भारी बहुमत से जीतेंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget